Tuesday   may 20th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नोरोदोम सिहामोनि से हू चिन थाओ की मुलाकात
2012-03-31 17:14:56

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 31 मार्च को नोम पेन्ह में कम्बोडिया के राजा नोरोदोम सिहामोनि के साथ मुलाकात की। हू चिन थाओ ने कहा कि चीन कम्बोडिया के साथ परंपरागत मैत्री को मूल्यवान समझता है और अच्छे पड़ोसी संबंधों और भागीदारी के निर्माण की नीति पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदार संबंध के विकास को पूरी तरह आगे बढाएगा, ताकि दोनों देशों की जनता को इस से लाभ मिल सके।

हू चिन थाओ ने कहा कि लम्बे समय से कम्बोडिया के शाही परिवार ने चीन कम्बोडिया संबंधों के विकास के लिए विशेष योगदान दिया है। कम्बोडिया के अधिपति सिंहानुक व चीन की कई पीढ़ी के नेताओं के बीच संबंध घनिष्ठ है। उन की नजर में चीन उन का दूसरा घर है। यह महान दोस्ती आधी सदी से बनी रही है। शाह नोरोदोम सिहामोनि इस परंपरा को विकसित करके दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंध के विकास पर बड़ा ध्यान देते हैं। उन्होंने चीन व कम्बोडिया के बीच परंपरागत मैत्री को आगे बढाने के लिए नया महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमने इस की भूरी भूरी प्रशंसा की।

शाह नोरोदोम सिहामोनि ने अधिपति सिंहानुक, मोनिनेज राजमाता व कम्बोडिया की जनता की ओर से कम्बोडिया की यात्रा करने के लिए हू चिन थाओ का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हू चिन थाओ की कम्बोडिया यात्रा का ऐतिहासिक महत्व है। इस यात्रा से दोनों देशों की परंपरागत मैत्री को आगे बढाए जाने की आवश्यक्ता है और इस यात्रा की सफलता भी होगी। कम्बोडिया हमेशा से चीन को अपना सबसे घनिष्ठ दोस्ता मानता है। कम्बोडिया का शाही परिवार अधिपति सिंहानुक द्वारा स्थापित किए गए चीन के साथ मैत्री के रास्ते की ओर से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंध के विकास को निरंतर सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040