Web  hindi.cri.cn
परमाणु सुरक्षा बढ़ाने पर चार सूत्री प्रस्ताव पेश किये हु चिनथाओ ने
2012-03-27 10:49:14

दूसरा परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन 27 मार्च को सीओल में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्राध्यक्ष हु चिनथाओ ने चार सूत्र वाले प्रस्ताव प्रस्तुत किये। पहला, वैज्ञानिक व तर्कसंगत परमाणु सुरक्षा की अवधारणा पर कायम रखते हुए परमाणु ऊर्जा के विकास का विश्वास बढ़ाएं। दूसरा, परमाणु सुरक्षा की शक्ति का निर्माण मजबूद करके परमाणु सुरक्षा की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी संभालें। तीसरा, अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान व सहयोग गहरा करते हुए परमाणु सुरक्षा के वैश्विक स्तर को बढ़ाएं। चौथा, समग्र रूप से प्रबंधन करके परमाणु प्रसार व परमाणु आतंकवाद की जड़ काट दें।

हु चिनथाओ ने अपने भाषण में कहा कि चीन राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा पर बहुत महत्व देता है और परमाणु सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय कर्त्तव्य को निभाता है। इस के अलावा चीन परमाणु सुरक्षा संबंधी अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी करता है।

चीन समेत 53 देशों के नेताओं व प्रतिनिधियों और संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आदि अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय संगठनों के अधिकारियों ने वर्तमान शिखर सम्मेलन में भाग लिया। (मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040