Friday   may 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
राजनीतिक प्रणाली में सुधार जरूरी
2012-03-14 17:06:14

चीनी प्रधानमंत्री वन चा पाओ ने 14 मार्च को पेइचिंग में कहा कि चीन में आर्थिक प्रणाली को सुधारने के साथ साथ राजनीतिक प्रणाली विशेषकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व देश की नेतृत्व-प्रणाली को भी सुधारने की जरूरत है।

वन चा पाओ ने 11वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के पांचवें पूर्णाधिवेशन की समाप्ति पर आयोजित संवाददाता-सम्मेलन में कहा कि आर्थिक विकास के साथ साथ वितरण अनुचित होने, ईमानदारी की कमी होने व भ्रष्टाचार आदि सवाल पैदा हुआ है। उन सवालों के समाधान के लिए आर्थिक प्रणाली के सुधार के साथ साथ राजनीतिक प्रणाली विशेषकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व देश की नेतृत्व प्रणाली का सुधार करने की जरूरत है।

वन चा पाओ ने कहा कि चीन सुधार के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। अगर राजनीतिक प्रणाली का सुधार सफल नहीं हुआ, तो आर्थिक प्रणाली का सुधार नहीं किया जा सकता है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि चीन एक अरब 30 करोड़ जनसंख्या वाला एक बड़ा देश है। देश की स्थिति से कदम ब कदम समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति की स्थापना की जानी चाहिए। यह एक आसान काम नहीं है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040