Web  hindi.cri.cn
अरब देशों में परिवर्तन के प्रति चीन के रूख को अरब देश समझ सकते हैं
2012-03-14 15:11:08

11 वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की पांचवीं वार्षिक बैठक का पत्रकार सम्मेलन 14 मार्च की सुबह को पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी प्रधानमंत्री वन च्या पाओ ने चीन और अरब देशों के संबंध के बारे में पत्रकार के सवार का जवाब देते हुए कहा कि अरब देशों में आए परिवर्तन के बारे में चीन के रूख को अरब देश समझ सकते हैं व उस पर विश्वास भी कर सकते हैं। अंततोगत्वा चीन तथा अरब का संबंध अवश्य बढ़ जाएगा।

वन च्या पाओ ने कहा कि हमें अरब जनता में लोकतंत्र की मांग का आदर करना व व्यवाहारिक प्रतिक्रिया करना चाहिए। उनके विचार में किसी भी बल से इस लोकतांत्रिक प्रवृत्ति को नहीं रोका जा सकता।

वन च्या पाओ ने यह भी कहा कि चीन और अरब दुनिया के बीच हजारों साल पुराना आदान-प्रदान इतिहास है। इस्लामी सभ्यता का सम्मान करना, अरब के न्यायपूर्ण कार्य को समर्थन देना चीन का हमेशा का रूख रहा है। चीन और अरब ने विभिन्न क्षेत्रों में फलदायी सहयोग किया है। कुछ समय पहले, वन च्या पाओ ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात तथा कतर की यात्रा की थी। उनके ख्याल में चीन और अरब देशों व खाड़ी देशों के बीच सहमति प्राप्त है और उन में सहयोग मुख्य धारा है। अरब देशों में आए परिवर्तन के प्रति चीन के रूख को अरब देश समझेंगे व उस पर विश्वास करेंगे। अंत में चीन तथा अरब का संबंध जरूर बढ़ जाएगा। (मीरा)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040