Web  hindi.cri.cn
भारत में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी शुरू
2012-02-28 16:31:10

भारत की राजधानी दिल्ली में गत् 24 फरवरी से अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी शुरू हुई, जिसमें चीनी पर्यटन ब्यूरो के उप प्रधान वांग ची फा समेत चीन के 9 प्रांतों के पर्यटन ब्यूरो व पर्यटन उद्यमों के 43 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

इधर के सालों में चीन आने वाले भारतीय लोगों की संख्या बढ़ रही है। चीनी पर्यटन ब्यूरो इस नवोदित बाजार पर बहुत ध्यान दे रहा है। वर्ष 2011 में भारत के चीन यात्रा बाजार में वर्ष 2010 की तुलना में 10.4 प्रतिशत इजाफा हुआ और लगभग 6 लाख 6 हजार 5 सौ भारतीयों ने चीन की यात्रा की। चीन व भारत के बीच पर्यटन के विस्तार के साथ साथ मुख्य एयर लाइन्स कंपनियों ने उड़ान की शक्ति बढ़ायी है।

बताया जाता है कि विदेशी पर्यटन प्रदर्शनी भारत में सबसे बड़ी पर्यटन प्रदर्शनी है, जो हर साल फरवरी में मुंबई व नयी दिल्ली में आयोजित होती है। इस बार 35 देशों व क्षेत्रों के 800 संस्थाओं ने प्रदर्शनी में भाग लिया। साथ ही चीन का प्रदर्शनी दल भी अब तक का सबसे बड़ा दल है।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040