Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान में अमेरिकी दूतावास के खिलाफ हमला, 4 की मौत
2012-02-25 18:54:24

अफ़गान पुलिस ने 24 फरवरी को कहा कि पश्चिमी अफ़गानिस्तान के हेरात प्रांत में प्रदर्शकों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के खिलाफ हमला किया, जिसमें तीन प्रदर्शक एवं एक पुलिस मारे गए और अन्य 10 लोग घायल हुए।

एक स्थानीय पुलिस ने कहा कि हजारों अफ़गान नागरिकों ने शाम को हेरात शहर में अमेरिकी सेना द्वारा कुरान जलाने की कार्रवाई का विरोध करने के लिये प्रदर्शन किया। इसके बाद,कई प्रदर्शकों ने हेरात स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर भी हमला किया। नाराज प्रदर्शनकारियों को फैलाने के लिये स्थानीय पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें तीन प्रदर्शक एवं एक पुलिय मारे गए, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।

चार दिनों के लिए अफ़गानिस्तान के अनेक शहरों में इस घटना के खिलाफ़ प्रदर्शन हुए हैं। हालांकि नाटो व अमेरिका ने इसके लिए अफ़गानिस्तान से माफी मांगी, फिर भी यह अफ़गानिस्तान में सार्वजनिक क्रोध को दबाने में असमर्थ है। सुरक्षा की वजह से अफ़गानिस्तान स्थित अमेरिका वाणिज्य दूतावास ने 22 फरवरी को सभी गतिविधियों को निलंबित किया और सभी कर्मचारियों को बाहर जाने का निषेध किया।

अब तक कुल 19 लोग प्रदर्शनों में मारे गए, जबकि 60 घायल हुए।

अंजली

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040