Web  hindi.cri.cn
चीनी नेता की आयर्लैंड व तुर्की की यात्रा की उपलब्धि
2012-02-23 16:51:03

18 से 22 फरवरी तक चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष शि चिनपिंग ने आयर्लैड व तुर्की की औपचारिक यात्रा की। उप राष्ट्राध्यक्ष के साथ यात्रा पर गए चीनी विदेश मंत्री यांग च्येछी ने कहा कि यह यूरोप व एशिया-अफ्रीका के साथ चीनी राजनेता की एक महत्वपूर्ण राजनयिक कार्यवाही है। यात्रा में दोस्ती की मजबूती, आपसी विश्वास के विकास तथा गहरे सहयोग का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

अपनी पांच दिन की यात्रा में चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष शि चिनपिंग ने अनेक गतिविधियों में भाग लिया और आयर्लैंड और तुर्की इन दो देशों के नेताओं के साथ भेंट वार्ता की और विभिन्न तबकों के लोगों के साथ प्यापक संपर्क किया, वे विभिन्न आर्थिक व्यापारिक सहयोग मंचों में उपस्थित हुए और वहां के आर्थिक विकास जोनों व फार्मों का दौरा करने गए। आयर्लैंड और तुर्की की सरकारों ने चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा पर बड़ा महत्व दिया और आम लोगों व लोकमतों ने इस यात्रा की उच्च प्रशंसा की।

चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा के बारे में चीनी विदेश मंत्री यांग च्येछी ने कहा कि चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा से चीन और आयर्लैंड व तुर्की के बीच संबंधों को एक नई ऊंची मंजिल पर पहुंचाया गया है। आयर्लैंड की यात्रा के दौरान उप राष्ट्राध्यक्ष शि चिनपिंग ने बलपूर्वक कहा कि चीन आयर्लैंड के साथ परंपरागत द्विपक्षीय मैत्री व आपसी विश्वास का स्तर ऊंचा करने को तैयार है और अच्छे राजनीतिक संबंधों के आधार पर आपसी लाभ वाले व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करेगा। आयर्लैंड सरकार ने कहा कि चीन के साथ संबंधों का विकास करना आयर्लैंड सरकार का प्रमुख कार्य है। तुर्की की यात्रा के दौरान चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष शि चिनपिंग ने चीन तुर्की संबंधों के विकास के बारे में चार सूत्रीय सुझाव पेश किए और दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक सहयोग के संबंध को और ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने पर सहमति प्राप्त हुई है। ।

विदेश मंत्री यांग च्ये छी ने कहा कि इन दोनों देशों के साथ व्यावहारिक सहयोग बढ़ाना उप राष्ट्राध्यक्ष शि चिनपिंग की मौजूदा यात्रा का और एक लक्ष्य है। यात्रा के दौरान उन्हों ने भेंट वार्ता व आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी जैसे अनेक मौकों पर विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग के विकास पर बल दिया। दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश, बैंकिंग, विज्ञान तकनीक, कृषि, शिक्षा और मीडिया आदि क्षेत्रों में अनेक सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। जनता के बीच आवाजाही बढ़ाना देशों के संबंधों के विकास के लिए अहम आधार और प्रेरणा है। आयर्लैंड और तुर्की की विशेष संस्कृति के प्रति चीनियों में बड़ी रूचि है और लम्बी पुरानी चीनी संस्कृति से इन दोनों देशों के लोग काफी प्रभावित है। सांस्कृतिक आदान प्रदान व सहयोग जन-इच्छा का मजबूत आधार है। चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा से दोनों देशों केसाथ चीनी जनता के सांस्कृतिक आदान प्रदान को बड़ा बढ़ावा मिला है।

आयर्लैंड की यात्रा के दौरान चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष शि चिनपिंग ने कृषि फार्म का भी दौरा किया, वहां उन्होंने किसानों केसाथ स्नेहपूर्वक बातें कीं और उन के कृषि काम देखे। आयर्लैंड में श्री शि चिनपिंग ने वहां के लोकप्रिय खेल गैलिक रूपी फुटबाल और हॉकी तथा नदी का नाच नामक नृत्य देखे और खिलाड़ियों व कलाकारों केसाथ बातचीत की, जिससे वहां के लोगों में बड़ी अच्छी प्रतिक्रियाएं हुईं। इस साल, चीन और तुर्की के बीच चीनी संस्कृति वर्ष और अगले साल तुर्की संस्कृति वर्ष होंगे। तुर्की की यात्रा के दौरान चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष शि चिनपिंग ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान के महत्व पर बल दिया और जनता के बीत दोस्ती व आपसी समझ बढ़ाने को प्रेरित किया।

चीनी विदेश मंत्री यांग च्येछी ने कहा कि मौजूदा यात्रा से चीन और यूरोप के बीच संपूर्ण रणनीतिक साझेदारी के संबंधों के विकास को नयी प्रेरणा मिली है। चीन और यूरोप के बीच संबंधों व सहयोग की निरंतर उन्नति के कारण यूरोपीय संघ चीन के लिए और अधिक अहम हो गया है। अपनी यात्रा के दौरान चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष ने चीन यूरोप संबंध और यूरोपीय देशों के कर्ज सवाल के बारे में रायों का गहन आदान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि चीन यूरोप के साथ संबंधों को हमेशा रणनीतिक प्राथमिकता देता है और यूरोप के एकीकरण का समर्थन करता है। श्री शि चिनपिंग ने कहा कि चीन यूरोप के कर्ज संकट से निपटने के लिए यूरोप के प्रयासों का जिम्मेदाराने तौर पर यथासंभव समर्थन करता है और यूरोपीय संघ के साथ नीतिगत संपर्क को मजबूत करेगा।

अपनी यात्रा के दौरान चीनी उप राष्ट्राध्यक्ष शि चिनपिंग ने तुर्की व आयर्लैंड के नेताओं के साथ पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका की वर्तमान स्थिति आदि अन्तरराष्ट्रीय सवालों पर रायों का आदान प्रदान किया और यह कहा कि चीन इस क्षेत्र के संबंधित देशों से चाहता है कि वे जल्दी ही अपने देश में शांति व सामान्य व्यवस्था बहाल करें, चीन इस क्षेत्र के देशों द्वारा खुद अपने मामलों का निपटारा करने का सम्मान व समर्थन करता है, इस क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए सभी राजनयिक प्रयासों का समर्थन करता है और इस क्षेत्र की शांति, स्थिरता व प्रगति को बढ़ावा देने को तैयार है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040