Web  hindi.cri.cn
गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा पर जोर
2012-02-07 17:33:48

चीनी संस्कृति मंत्रालय आदि 13 सरकारी विभागों के द्वारा आयोजित चीन में गैर भौतिक सांस्कृतिक अवशेषों की रक्षा में प्राप्त उपलब्धियों की प्रदर्शनी परसों पेइचिंग में उद्घाटित हुई है। चीनी संस्कृति मंत्री छाई वू ने प्रदर्शनी में कहा कि चीन में देश की वास्तविक स्थिति के अनुरूप गैर सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण कार्य व्यवस्था कायम हुई है, विभिन्न स्थानों में अच्छी अच्छी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

गैर भौतिक सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण में प्राप्त उपलब्धियों के बारे में मौजूदा प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्तर के गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहर उद्योग के उत्तराधिकारियों और शिल्प गुरुओं ने प्रदर्शनी स्थल पर अपना अपना कौशल दिखायाः किसी ने मिट्टी से सुन्दर गुड़िया बनायी, तो किसी ने रेशमी धागों से अद्भुत कढाई का काम दिखाया, तरह तरह के खूबसूरत कारीगरी कामों ने दर्शकों को बरबस अपनी ओर खींचा।

सछ्वान प्रांत के आबा तिब्बती जातीय प्रिफैक्चर से आयी सुश्री यांग ह्वा जन तिब्बती बुनाई कढाई शिल्प कला के एक मशहूर उत्तराधिकारी है, प्रदर्शनी स्थल पर उन के हाथों के करिश्मे ने बहुत सारे लोगों को आकर्षित किया। वर्ष 2008 में आबा तिब्बती जातीय क्षेत्र में जबरदस्त भूकंप आया था, उसी समय सुश्री यांग ह्वा जन ने अनेकों तिब्बती महिलाओं के साथ मिल कर 3000 से ज्यादा तिब्बती कढाई की कृतियों को बचाया। इसपर उन्होंने कहाः

12 मई को वनछ्वान में आए भारी भूकंप में सदियों से संगृहित श्रेष्ठ गैर भौतिक सांस्कृतिक अवशेषों को नुकसान पहुंचा, उन्हें तुरंत बचाना अत्याधिक जरूरी है। मैं ने तिब्बती व अन्य जातीय महिलाओं के साथ मिल कर इन सांस्कृतिक अवशेषों को बचाने की भरसक कोशिश की और 3000 से अधिक परंपरागत तिब्बती कढाई की चीजों को बचाया। इस के अलावा मैं ने वनछ्वान आदि कई स्थानों में तिब्बती कढाई का हुनर सिखाने का काम भी किया, जिस से 1200 से अधिक ग्राणीन महिलाओं ने इस हुनर के सहारे रोजगारी प्राप्त की। सरकारी मदद से तिब्बती कढाई का परंपरागत कौशल संरक्षित हुआ।

पेइचिंग में आयोजित मौजूदा प्रदर्शनी में देश के विभिन्न स्थानों से चुने गए 188 परंपरागत शिल्प कलाओं, ललित कला और परंपरागत औषधियों के निर्माण कौशलों की प्रदर्शनी लगी है, गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहरों के राष्ट्रीय स्तर के 170 उत्तराधिकारी और कारीगरी गुरु आमंत्रित हुए जो मौके पर अपने कुशल हुनर दिखा देते हैं। प्रदर्शनी में 2000 उत्तम कला-कृतियां भी प्रदर्शित हुई हैं जो अब तक चीन में आयोजित इस प्रकार की सब से श्रेष्ठ और सब से बड़ी प्रदर्शनी मानी गयी है।

चीनी संस्कृति मंत्री छाई वू ने अपने भाषण में कहा कि गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा में अनेक तरीके हैं, इन हुनरों को उत्पादन के जरिए विकसित करने का तरीका एक बहुत अच्छा उपाय माना जाता है, इससे सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करने के साथ साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा, परिणामस्वरूप ये हुनर आगे जरूर विकसित होंगे।

गैर भौतिक सांस्कृतिक कला अवशेषों की रक्षा के लिए उन्हें उत्पादन के काम में लाना एक कारगर व फायदामंद तरीका है। उत्पादन व बिक्री के माध्यम से गैर भौतिक सांस्कृतिक अवशेषों की रक्षा की जा सकती है और उन का विकास भी किया जा सकता है। यह काम न केवल गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए लाभदायक है, साथ ही इन परंपरागत हुनरों के उत्तराधिकारियों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा और उन में परंपरागत कारीगरी का संरक्षण करने तथा उन्हें विकसित करने के लिए उत्साह भी बढ़ेगा और उन का जीवन भी सुधर जाएगा, स्थानीय आर्थिक विकास को भी मदद मिलेगी ।

चीनी शिल्प कला के गुरू, नील रंग से कपड़ा छापने के परंपरागत हुनर के उत्तराधिकारी श्री वू युन शिन ने बताया कि चीन सरकार ने गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए उत्पादन बढ़ाने का तरीका अपनाया, जिससे गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए प्रेरक शक्ति मिली है और इस के अलावा बहुत अच्छा आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहाः

गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहर मात्र अपनी शक्ति से लम्बे समय नहीं चल सकते, वे सरकार के समर्थन पर आश्रित पड़ते हैं। अब सरकार की मदद से इन परंपरागत शिल्पों का उत्पादन के जरिए विकास किया जा रहा है, इस तरह गैर भौतिक सांस्कृतिक धरोहर बनाने के हुनर घरानाओं से निकल कर समाज में आएंगे, उन का प्रभाव तो बढ़ेगा और उन की रक्षा भी व्यवहारिक होगी। तथा हम उत्तराधिकारियों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040