Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान में आत्मघाती हमला, 4 की मौत
2012-01-09 19:09:05

पूर्वी अफ़गानिस्तान के ख़ोस्त शहर में 8 जनवरी को हुए एक आत्मघाती हमले में दो बच्चों सहित चार लोग मारे गए और एक व्यक्ति घायल बताया जाता है। अफ़गान पुलिस ने 9 जनवरी को इस हमले के पीछे तालिबान का हाथ होने का आरोप लगाया, हालांकि तालिबान की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इसके अलावा, अफ़गान आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में अफ़गान पुलिस,सेना,सुरक्षा ब्यूरो व अफ़गानिस्तान स्थित नाटो की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता सेना ने नानागरहार व कंधार आदि प्रांतों में कुल 15 संयुक्त सैन्य कार्रवाईयां की,जिसमें 8 आतंकी मारे गए, एक घायल हुआ है और 13 को गिरफ्तार किया गया।

हाल में अफ़गान तालिबान ने अफ़गानिस्तान स्थित नाटो की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता सेना, अफ़गान सुरक्षा बल व अफ़गान सरकार के उच्च अधिकारियों को निशाना बनाकर कई हमले किये,जिसमें आम लोग भी हताहत हुए। नाटो व अफ़गान सेना के बीच रक्षा कार्य के हस्तांतरण के साथ-साथ तालिबान के खिलाफ संघर्ष भी जारी रहेगा।

अंजली

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040