Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान-चीन संबंधों की प्रशंसा की करज़ई ने
2011-12-31 18:10:25

अफ़गान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कहा कि अफगानिस्तान व चीन के मैत्रीपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास है, दोनों देश हमेशा अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त बने रहे हैं। विशेषकर पिछले दस साल में चीन ने अफगानिस्तान की स्थिति समझते हुए उसे बहुत सहायता दी, जिस पर अफगान जनता चीन की आभारी है।

करज़ई ने काबुल में सीआरआई संवाददाता से साक्षात्कार में अफगानिस्तान-चीन संबंधों के विकास और अफगानिस्तान में सीआरआई के प्रसारण की सकारात्मक भूभिका की प्रशंसा की।

अफगानिस्तान में सीआरआई की पश्तो प्रसारण सेवा शुरू होने के एक साल में अफगान श्रोताओं का प्यार प्राप्त हुआ है और साथ ही उच्च स्तर के श्रोताओं का समूह लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2011 के अंत तक अफगानिस्तान के लगभग 20 मंत्रियों ने सीआरआई से विशेष साक्षात्कार किया। वर्तमान में काबुल में सीआरआई के एफएम प्रसारण की तैयारी चल रही है, जो वर्ष 2012 शुरू हो जाएगा।

करजई ने सीआरआई की सकारात्मक भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीआरआई में पश्तो भाषा प्रसारण की शुरुआत देखकर वे बहुत खुश हैं। उन्हें आशा है कि पश्तो प्रसारण का लगातार विकास होगा और कार्यक्रम का समय भी बढ़ेगा।

27 अक्टूबर 2010 को सीआरआई का 12 घंटों का पश्तो एफएम प्रसारण अफगानिस्तान के दूसरे बड़े शहर कंधार में शुरू हुआ। साथ ही हर दिन राजधानी काबुल में एक घंटे का प्रसारण किया जाता है।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040