डब्ल्यूटीओ का सदस्य बनने की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उच्च स्तरीय मंच 11 दिसंबर को पेइचिंग में आयोजित हुआ, जिस पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिनथाओ ने संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में चीन का विकास सुधार व खुलेद्वार की नीति पर निर्भर रहेगा।
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ का सदस्य बनना चीन में सुधार व खुलेद्वार प्रक्रिया में अहम कदम है। डब्ल्यूटीओ में हिस्से लेने के बाद चीन लाभ उठाने व कर्तव्य पूरा करने और अपने विकास व विश्व विकास से जोड़ने वाले सिद्घांत पर कायम रहता है। साथ ही चीन ने ज्यादा विशाल दैयरे में और उच्च स्तर पर विश्व आर्थिक सहयोग में भाग लिया, जिस से चीन-विश्व संबंध में भारी परिवर्तन आया है। आज की दुनिया एक खुली दुनिया है। सुधार व खुलेपन पर कायम रहने पर ही विकास होगा।
हू चिनथाओ ने कहा कि वर्तमान में विश्व अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। 30 सालों के तेज विकास के बाद चीन में विकास के आधार में परिवर्तन आया तो है, लेकिन वह फिर भी सबसे बड़ा विकासशील देश बना रहा है और देश में आर्थिक व सामाजिक चुनौतियां मौजूद हैं। नई स्थिति में चीन विदेशों के साथ सहयोग मजबूत करने पर ही विकास करेगा।
चीनी उप प्रधानमंत्री वांग छीशान ने मंच की अध्यक्षता की। डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन के महासचिव और विश्व बैंक व विश्व मुद्रा कोष आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मंच में उपस्थित हुए।
(ललिता)