Web  hindi.cri.cn
चीन के विश्व व्यापार संगठन के सदस्य बनने की दसवीं वर्षगांठ पर प्रशंसा
2011-12-11 17:15:43

चीन के विश्व व्यापार संगठन के सदस्य बनने की दसवीं वर्षगांठ पर उच्च स्तरीय मंच 11 दिसंबर को पेइचिंग में आयोजित हुआ।विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक से आये वरिष्ठ अधिकारियों ने भाषण देते हुए इन दस सालों में चीन में हासिल उपलब्धियों व अनुभवों की प्रशांसा की।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास बैठक के महासचिव सुपाचै पनितचप्कती ने कहा चीन के विश्व व्यापार संगठन में शामिल होने से चीन, दूसरे क्षेत्रों तथा बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव आया है। विकासशील देशों को विकास के लिये उचित नीतियां और तकनीकी सुझाव चाहिये। इन मुद्दों पर चीन उन देशों के साथ अपने अनुभवों का साझा कर सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रो कोष के उप निदेशक शनोहारा नाओयुकी के शब्दों में विश्व में बहुत लोगों को चीन के वैश्विक अर्थव्यवस्था में शामिल होने से लाभ मिला है।विदेशी उद्यमों को अपना उत्पादन चीन में निकालने से मुनाफ़ा मिला है।

विश्व बैंक के उप गवनर ओचावियनो कनुटो का कहना है कि विश्व बैंक आदि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अनुसंधान के मुताबिक चीन मज़बूत वृद्धि बनाये रखने में सक्षम है। वर्ष 2030 में प्रति व्यक्ति की औसत आय दोगुनी होकर 16 हज़ार डॉलर तक पहुंचेगी। साथ ही चीन दुनिया भर में सबसे बड़ा आर्थिक समुदाय बनेगा।

विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक पस्कल लामी ने चीन से संगठन के कार्य में शामिल होना जारी करके अधिक खुला व न्यायपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वातावरण संपन्न करने के लिये संगठन की मदद करने की उम्मीद जतायी।उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन चीन के साथ संबंधों को ज़्यादा गहरा करेगा और सुधारों में आयी चुनौतियों का सामना करने के लिये चीन की सहायता करेगा।

(लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040