Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान के पुनर्निर्माण में मदद जारी रखेगा कज़ाखस्तान
2011-12-06 11:06:55

कज़ाखस्तान अफ़गानिस्तान के पुनर्निर्माण में मदद जारी रखेगा,और इसमें सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र सबसे महत्वपूर्ण हैं। कज़ाखस्तान के विदेश मंत्री अर्ज़ान काज़ीहानोव ने 5 दिसंबर को जर्मनी के बोन्न में अफ़गान मुद्दे पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में यह कहा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अफ़गानिस्तान में सैन्य कार्रवाई खत्म हो चुकी है। वर्ष 2014 के बाद अफ़गानिस्तान में आर्थिक निर्माण और मज़बूत किया जाएगा। इस स्थिति से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिये अफ़गानिस्तान में सुरक्षा और स्थिरता हासिल करना अफ़गान मुद्दे से निपटने का प्रारंभिक बिंदु है। साथ ही उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि कज़ाखस्तान हमेशा अफ़गान मुद्दे से निपटने के लिये प्रयास करता रहा है। और कज़ाखस्तान एफ़एओ जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के ज़रिए अफ़गानिस्तान को आटा आदि खाद्य पदार्थों के साथ-साथ लुब्रिकेंट भी देना जारी रखेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अफ़गान मुद्दे का संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में समाधान किया जाना चाहिये। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय शंघाई सहयोग संगठन और समग्र सुरक्षा संधि संगठन आदि के अनुभवों से सीखकर आतंकवाद के खिलाफ़,ड्रग्स तस्करी के विरोध और सीमा-पार अपराधों के खिलाफ़ अफ़गानिस्तान की मदद दी जा सकती है। साथ ही कहा कि अफ़गान मुद्दे पर कज़ाखस्तान खुली नीति का पालन करते हुए अन्य भागीदार देशों के साथ सकारात्मक सहयोग करेगा।

(रमेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040