Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण में जोर
2011-12-03 10:52:06

वर्ष 2006 से आज तक चीन की केंद्र सरकार और तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने तिब्बत के गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के लिए क्रमशः छह करोड़ युआन की राशि लगाई है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत संरक्षण केंद्र के प्रधान आवांग तानजङ ने दो दिसम्बर को यह जानकारी दी।

बताया गया है कि उक्त राशि का प्रयोग मुख्य तौर पर गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण वाले आधारभूत संस्थापनों के निर्माण, संबंधित वस्त्रों व उपकरणों की खरीदारी और युवा उत्तराधिकारियों के प्रशिक्षण आदि पर किया जाता है। वर्ष 2010 से ही तिब्बत ने गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संरक्षण के लिए विशेष अनुदान करना शुरू किया, जिनमें 21 मुद्दों को प्रथम खेप वाली योजना में शामिल हुआ और कुल 40 लाख युआन की राशि दी गई।

बौद्ध धार्मिक संगीत, तिब्बती परम्परागत संगीत, नृत्य, तिब्बती ओपेरा, चेड-कढ़ाई सूत्र, तिब्बती चाकू, तिब्बती कार्पेट की बुनाई, तिब्बती काग़ज़ और तिब्बती जड़ी-बुटी आदि क्षेत्र में तिब्बत में दो मानव गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत, 76 राष्ट्र स्तरीय विरासत और 222 स्वायत्त प्रदेश स्तरीय विरासत दर्ज़ हुए हैं। जबकि राष्ट्र स्तरीय और स्वायत्त प्रदेश स्तरीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के उत्तराधिकारियों की संख्या अलग-अलग तौर पर 53 व 134 है।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040