026 स्नाइप और सीप की लड़ाई का अंत

कुआं खोदने से मिला इंसान 凿井得人
"कुआं खोदने से मिला इंसान"नाम की कहानी को इसे चीनी भाषा में"ज़ाओ चिंग द रन"(záo jǐng dé rén) कहा जाता है। इसमें"ज़ाओ"का अर्थ है खोदना,"चिंग"है कुआं, जबकि"द"का अर्थ है प्राप्त करना या मिलना, और"रन"का अर्थ है इंसान, लोग, या व्यक्ति।
प्राचीन चीन के सोंग राजवंश के समय (960-1279) तिंग नाम का एक परिवार था। उसके घर में कुआं नहीं था। इसलिए खाना पकाने, खेतों की सिंचाई तथा अन्य बहुत से काम करने में बड़ी असुविधा होती थी। गांव के बाहर पानी लाने के लिए तिंग परिवार को रोज़ एक व्यक्ति को भेजना पड़ता था।
बाद में तिंग के घर में एक कुआं खोदा गया और परिवार के लोगों को इससे बहुत सुविधा मिली। तिंग पड़ोसियों और मित्रों से कहा करता था:"मेरे घर में एक कुआं खोदा गया है, वह बड़े काम का है, जैसे मेरे घर को एक नया व्यक्ति मिल गया हो।
उसकी बात लोगों में सुनते सुनाते अंत में कुछ इस तरह हो गयी थी तिंग के घर में कुआ खोदने में एक जीवित इंसान मिला है। बातें अफ़वाह के रूप में दूर-दूर तक चली गई और अंत में सोंग राज्य के राजा के कानों तक जा पहुंची। राजा को बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने इस बात की जांच परख करने के लिए तिंग परिवार के वहां अपना आदमी भेजा। तिंग परिवार ने जवाब में कहा:"मेरा कहना यह था कि मेरे घर में एक कुआं खोदा गया है, वह इतने काम का है कि पानी लाने के लिए रोज़ एक व्यक्ति की श्रम शक्ति बच गयी है। वह एक नया व्यक्ति मिलने के बराबर है। अखिर कुएं में से जीवित मनुष्य कैसे मिल सकता है?"
"कुआं खोदने से मिला इंसान"यानी चीनी भाषा में"ज़ाओ चिंग द रन"(záo jǐng dé rén) कहानी हमें बताती है कि अफ़वाह कभी कभार इस तरह फैल जाती हैं। आशा है कि लोग इस तरह की गलती से बच सकेंगे ।