006 छांग यांग के तीरंदाजी का रहस्य

2016-12-12 16:08:52 CRI

点击图片进入下一页
006 छांग यांग के तीरंदाजी का रहस्य

 

छु वासी के छी राज्य की भाषा सीखना 楚人学齐语

"छु वासी के छी राज्य की भाषा सीखना"कहानी को चीनी भाषा में"छु रन श्वे छी यु"(chǔ rén xué qí yǔ) कहा जाता है। इसमें"छु"और"छी"दोनों राज्यों का नाम है,"रन"का मतलब है व्यक्ति और लोग, तो"छू रन"का मतलब हुआ है"छु राज्य के निवासी", इस वाक्य में"श्वे"का अर्थ है"सीखना"और"यू"का अर्थ है"भाषा"। कुल मिलाकर कहा जाए, तो"छु रन श्वे छी यु"अर्थात छु राज्य के निवासी छी राज्य की भाषा सीखना है।

चीन के सुप्रसिद्ध प्राचीन विद्वान मङ ची (Meng zi) ने एक बार सुंग राज्य वंश के एक मंत्री ते पु-शह से पूछा:"अगर छु राज्य का एक मंत्री यह चाहता हो कि उसका पुत्र छी राज्य की भाषा सीखेगा, तो आपके विचार में वह पुत्र छी राज्य के लोगों से सीखे, या छु राज्य के लोगों से।"

ते पु -शङ ने जवाब में कहा:"निसंदेह छी राज्य के लोगों से सीखना ज्यादा फायदामंद होगा।"

इसपर मङ ची कहते थे कि जब छी राज्य का एक शिक्षक उस पुत्र को छी भाषा सीखाता हो, लेकिन उसके पास अनेकों छु लोग उस के साथ छु भाषा में बातचीत करते हो और उसकी पढ़ाई में बाधा डालते हो, तब उस पित्र को रोज कोड़ा मार मार कर छी भाषा सीखने के लिए मजबूर किया जाए, तो भी वह सीख नहीं पाता। अगर उसे छी राज्य की राजधानी लिन-ची(Lin zi) शहर के सब से घनी आबादी वाले इलाके में कुछ वर्षों के लिए रहने दिया जाए, तो रोज उसे कोड़ा मार मार कर छु राज्य की भाषा में बोलने बाध्य किया जाए, तो भी वह अपनी छु भाषा नहीं बोल पाएगा, ऐसे में उसे छी राज्य की भाषा सीखनी ही पड़ेगी।

"छु वासी के छी राज्य की भाषा सीखना"यानी"छु रन श्वे छी यु"(chǔ rén xué qí yǔ) नाम की नीति कथा का अर्थ है कि पास पड़ोस की स्थिति का लोगों पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। भाषा सीखने के लिए अनुकूल वातावरण होने की आवश्यकता है। इसी प्रकार दूसरी किस्म का काम सीखने और बच्चों का चरित्र विकसित करने के लिए भी अच्छा वातावरण होना चाहिए।

रेडियो प्रोग्राम