Web  hindi.cri.cn
    चीन-भारत सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने में संलग्न चीनी व भारतीय
    2014-09-10 13:18:38 cri


    चीन व भारत के बीच हिमालय पर्वत खड़ा है, लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व शैक्षिक आवाजाही को कभी नहीं रोका। हज़ारों वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में चीन व भारत का आदान-प्रदान जारी रहा है। आज इस तरह का आदान-प्रदान और व्यापक हो गया है।

    भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित जवाहार लाल नेहरू विश्वविद्यालय के चीनी विभाग में कार्यरत डॉक्टर बी.आर.दीपक चीनी संस्कृति को पसंद करने वाले भारतीय लोगों में से एक हैं। दीपक का जन्म भारत के हिमाचल प्रदेश में हुआ। वर्ष 1986 में उन्होंने जवाहार लाल नेहरू विश्वविद्यालय के चीनी विभाग मेंदाखिला लिया और आख़िर मेंजवाहार लाला नेहरू विश्वविद्यालय के चीनी विभाग में एक शिक्षक बन गये।

    उस समय छात्रों की संख्या बहुत ज़्यादा नहीं थी। चीन के प्रति रूचि रखने वाले छात्रों की संख्या भी बहुत कम थी। इसलिए हमारे अध्यापक दो-तीन ग्रेड के छात्रों को एकत्र करके एक ही साथ क्लास देते थे। अब हमारे विभाग में 130 से ज़्यादा छात्र हैं। पूर्वस्नातक छात्रों के अलावा मास्टर और पी.एच.डी के भी कई छात्र हैं।

    1 2 3 4 5 6
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040