Web  hindi.cri.cn
    बांग्लादेशी मीडिया ने शी की द.एशिया यात्रा का उच्च मूल्यांकन किया
    2014-09-16 23:31:31 cri

    बांग्लादेश के मीडिया ने चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की दक्षिण एशिया की यात्रा का उच्च मूल्यांकन किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार, रेडियो और टीवी स्टेशनों ने राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की इस यात्रा का कवरेज किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की दक्षिण एशिया की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है।

    बांग्लादेश के परिचालित अखबार प्रोथोम आलो ने 16 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय समाचार हेडलाइंस पर साथ "चीन को आशा है कि समुद्री रेशम मार्ग पुनर्जीवित होगा" शीर्षक वाला एक लेख छापा। इस लेख में कहा गया है कि वर्ष 1965 मालदीव के स्वतंत्र देश बनने के बाद राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग इस देश की यात्रा करने वाले पहले चीनी राष्ट्राध्यक्ष हैं। यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। मालदीव की यात्रा के अवसर पर राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने मालदीव के अखबार और वेबसाइट पर "सदिच्छापूर्ण मित्र, विकास के साझेदार" नाम से एक लेख छापा है। लेख में कहा गया है कि चीन और मालदीव के बीच मित्रता का लम्बा इतिहास है। मालदीव प्राचीन समुद्री रेशम मार्ग की महत्वपूर्ण डाक चौकी है। चीन मालदीव के 21वीं सदी के समुद्री रेशम मार्ग के साझा निर्माण में भाग लेने का स्वागत है। इससे मालदीव को भी लाभ मिलेगा।

    (हैया)

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040