Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ताजिकिस्तान
2014-09-04 18:46:23 cri

ताजिकिस्तान का नाम आधिकारिक तौर पर ताजिकिस्तान गणराज्य है। वह अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान और चीन के बीचों बीच स्थित है। ताजिकिस्तान में आर्थिक आधार कमजोर है और आर्थिक ढांचा एकल है।

1991 में सोवियत संघ का विघटन हुआ। इससे पैदा हुए राजनीतिक व आर्थिक संकट और लम्बे समय तक चले गृह युद्ध की वजह से ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। आर्थिक नुकसान 7 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक रहा।

ताजिकिस्तान में आर्थिक पुनरुत्थान 1997 में शुरू हुआ। 21वीं शताब्दी के शुरूआत में ताजिकिस्तान ने नई मुद्रा जारी की, जिससे देश की वित्तीय व्यवस्था स्थिर बनी रही।

राजधानीः दुशान्बे

राष्ट्रीय दिवसः 9 सितंबर, 1991

राजभाषाः फ़ारसी

मुख्य धर्मः इस्लाम

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040