Thursday   Jun 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
थियेनचिन बना पर्यटकों और उद्यमियों का पसंदीदा शहर
2017-08-18 10:33:21 cri

 

थियेनचिन शहर खूबसूरत है। दुनिया में तेजी से आर्थिक विकास कर रहे शहरों में शामिल है। यह लोक कला और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। शहर के एक हिस्से में पश्चिमी शैली की पुरानी इमारतें हैं तो दूसरी तरफ आसमान छूती बिल्डिंग्स। खाईख नदी इस शहर का एक और आकर्षण है। खाईख में दौड़तीं मोटर बोट और पुलों पर बिजली की सजावट शाम को रंगीन कर देती हैं। देर रात तक नदी के किनारे सैर सपाटा चलता है।

पर्यटन के अलावा उद्योग धंधे भी इस शहर की पहचान से जुड़े हैं। निवेशकों को लुभाने के लिए यहां फ्री ट्रेड जोन भी बना है। दुनिया के किसी भी कोने के उद्यमी को अपना काम शुरू करने के लिए दो दिन में रजिस्ट्रेशन मिल जाता है। इसके लिए अलग -अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। यह सब काम एक ही सेंटर में हो जाता है।

थियेनचिन को राजधानी बीजिंग के पास होने का भी फायदा मिला है। बीजिंग से हाईस्पीड ट्रेन से यहां पहुंचने में महज आधा घंटा लगता है। थियेनचिन में एशिया का सबसे बड़ा क्रूज पोर्ट भी है। यह 60 हजार वर्ग मीटर एरिया में फैला है। पिछले साल यहां से 142 जहाज रवाना हुए। जिनमें 70 हजार यात्रियों ने समुद्री सफर किया। यहां यात्रियों को हैंडल करने के लिए नेशनल और इंटरनेशनल दो बर्थ हैं। अधिकांश जहाज थाइवान, जापान, कोरिया और एशियाई देशों के लिए जाते हैं। घरेलू सेवा की बात करें तो यहां से ताल्यान के लिए ही सेवा है। इस यात्रा में दस घंटे लगते हैं। एक लाइन दक्षिण प्रशांत महासागर के लिए बनाई जा रही है। इस यात्रा में 46 दिन का वक्त लगेगा।

1  2  3  4  
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040