Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
जरूर घूमे ये 5 जगहें, इनके बिना दुबई का सफर है अधूरा
2017-07-21 15:27:42 cri

दुबई दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। दुबई की खूबसूरती के देखने के लोग हर साल हजारों की तादाद में इकट्ठे होते है। यहां आपको ऊंची से ऊंची इमारत से लेकर रेगिस्तान तक का नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप भी दुबई घूमन का प्लान बना रहे है तो यहां की कुछ मशहूर जगहों को देखना मत भूलिएगा क्योंकि अगर आपने इन जगहों को न देखा तो आपका दुबई घूमने का सफर अधूरा है। आइए हम आपके बताते है दुबई की कुछ मशहूर जगहों के बारे में, जहां एक बार जाना तो बनता है।

1. दुबई फाउंटेन

बुर्ज खलीफा को सबसे ऊंची इमारत कहा जाता है। यह टूरिस्टों की पहली पसंद है। इसलके अलावा आपको इसके ठीक सामने दुबई फाउंटेन का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा। हैरानी की बात है कि इस फाउंटेन का वाटर 140 मीटर की ऊंचाई तक जाता है।

2. अल कुदरा लेक

दुबई की खूबसूरत झीलों में से एक अल कुदरा लेक है। यह लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट है। आप यहां कहीं भी कैंप लगाकर रह सकते है।

3. रूफटॉप गार्डन

ऊद मेथा के रूफटॉप गार्डन में आप खुले आसमान के नीचे मूवी का मजा ले सकते है। खुशी की बात तो यह कि इसके लिए आपको कोई पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। यहां आपको हर सुविधा मिलेगी जैसे बीनबैग, स्नैक्स अन्य आदि सभी चीजें।

4. दुबई म्यूजियम और अल फहीदी फोर्ट

दुबई म्यूजियम ऐतिहासिक चीजों की सारी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। वहीं फहीदी फोर्ट दुबई का हजारों साल पुराना खूबसूरत किला है, जो टूरिस्टों को अपनी और आकर्षित करता है।

5. जबील पार्क

वैसे तो दुबई में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत पार्क मिल जाएगी लेकिन जबील पार्क की तो बात ही कुछ और है। यहां आप साइक्लिंग और स्वीमिंग का मजा ले सकते है।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040