Thursday   Jul 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपियाड में उच्च तकनीक तत्व होंगे
2017-07-11 16:02:56 cri

हाल में पेइचिंग में आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में पेइचिंग विज्ञान व तकनीक कमेटी के प्रधान श्वू छांग ने जानकारी दी कि 2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपियाड और पेराओलंपियाड में और ज्यादा वैज्ञानिक व तकनीक हथकंडों का इस्तेमाल किया जाएगा। बुनियादी संरचनाओं व वातावरण में स्वच्छ ऊर्जा प्रमुख ऊर्जा होगा। शीतकालीन ओलंपियाड के आयोजन की प्रक्रिया में नये ऊर्जा वाले वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। शीतकालीन ओलंपियाड के व्यायामशालाओं या खेल हॉलों के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण की कुछ नयी सामग्री व तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा। सेवा में चीन 8K HD तकनीक और 5G संचार तकनीक का प्रदान करेगा।

साथ ही श्वू छांग ने परिचय दिया कि ओलंपियाड में लोगों को साथ-साथ अनुवाद तकनीक की व्यापक सेवा दी जाएगी। 2022 शीतकालीन ओलंपियाड न सिर्फ़ खिलाड़ियों की प्रतियोगिता करने का मिलन समारोह होगा, बल्कि पेइचिंग में नयी विज्ञान व तकनीक उपलब्धियों व उत्पादों का एक प्रदर्शन भी होगा।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040