Thursday   Jul 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग में 24 घंटे खुलने वाला पुस्तकालय
2017-07-11 16:01:33 cri

 हाल ही में पेइचिंग में एक ऐसा पुस्तकालय खुला है, जहां पाठक 24 घंटे में कभी भी जा सकते हैं। यह पुस्तकालय पेइचिंग के उपनगर ताशिंग में स्थित है। हालांकि इसका क्षेत्रफल सिर्फ़ 30 वर्गमीटर है, फिर भी एक महीने में करीब 3 लाख से ज़्यादा पाठक आने लगे हैं। इस पुस्तकालय की तीनों दीवारों के पास 11 बुकशेल्फ़ पर 5000 पुस्तकें हैं। साथ ही 2 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी उपलब्ध हैं, जहां पर पाठक करीब 1.6 करोड़ ई-पुस्तकें पढ़ सकते हैं। हरेक ई-पुस्तक का अपना क्वूआर कोड(QR code) है। पाठक इस पुस्तकालय के ऐप के जरिए ई-पुस्तकों या ई-पत्रिकाओं को डॉनलोड भी कर सकते हैं।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040