Friday   Jul 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सिर्फ हवा खाकर जिंदा रह सकते हैं क्या ?
2017-07-11 16:00:22 cri

     क्या मनुष्य बिना खाना खाना जी सकते हैं?अधिकांश लोग जवाब देंगे नहीं हो सकता है। हाल में चीनी समाचार एजेंसी से मिली खबर के अनुसार विदेश में एक दंपति 2008 से अब तक एक हफ़्ते में सिर्फ़ 3 से 4 बार खाना खाता है। साथ ही उन्होंने जो व्यंजन खाये, उनमें सब सब्ज़ियां व फल हैं। उन्हें पक्का विश्वास है कि मनुष्य सिर्फ"अंतरिक्ष ऊर्जा"से हवा के जरिए जी सकता है।

 36 वर्षीय रिकार्डो और 34 वर्षीय कास्देईल्वो एक दंपति हैं। 2008 से वे शाकाहारी जीवन बिताने लगे। बाद में वे बहुत कम खाने लगे और एक हफ़्ते में सिर्फ़ 3 से 4 बार खाते हैं। एक बार उन्होंने 21 दिन तक कुछ भी नहीं खाया। लेकिन अनोखी बात यह है कि हालांकि वे बहुत कम खाते हैं, फिर भी उनका शरीर स्वस्थ है और उन्हें भूख नहीं लगती है। रिपोर्ट के अनुसार 21 दिनों के पहले 7 दिनों में वे केवल सांस लेकर जीते थे और कभी व्यंजन नहीं खाते थे। इसके बाद के 14 दिनों में उन्होंने सिर्फ़ जूस व पानी पिया। रिकार्डो ने कहा कि यह इस बात का द्योतक है कि वास्तव में मनुष्य सिर्फ़ हवा व अंतरिक्ष ऊर्जा से जी सकते हैं।

  कास्देईल्वो के 9 महीनों की गर्भवती होने के दौरान केवल पाँच बार व्यंजन खाती थी। जबकि सब ठीक ठाक रहा और शिशु भी स्वस्थ व सामान्य था।

 अब यह दंपति एक हफ्ते में 3 से 4 बार सब्ज़ियां खाते हैं और जूस, सेब या पानी पीते हैं और बाकी सब व्यंजन नहीं खाते हैं। कास्देईल्वो के अनुसार वे भूख के कारण व्यंजन नहीं खाते हैं। वे भूख के अहसास को भूल चुके हैं। व्यंजन न खाने से उन्हें स्वास्थ्य मिला है, साथ ही उन्होंने पैसे भी बचाए हैं। इसलिए वे चारों ओर घूम सकते हैं, दुनिया का दौरा कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने अपने शौक को बच्चे के सिर पर नहीं थोपा। उनका बच्चा सामान्य लोगों की तरह सब खाता है।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040