क्युंग व्हा खांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला विदेश मंत्री होंगी
2017-05-29 15:06:30 cri
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए इन ने 21 मई को नयी सरकार के कई मंत्रालयों के प्रमुखों का नामांकन या नियुक्त की। उनमें विदेश मंत्री क्युंग व्हा खांग पर लोगों का ध्यान केंद्रित हुआ है। अगर उनकी नियुक्ति होती है, तो वे दक्षिण कोरिया में पहली महिला विदेश मंत्री होंगी। क्युंग व्हा खांग का जन्म वर्ष 1955 में हुआ। अभी वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव के नीति मामलों की विशेष सलाहकार हैं। मून जाए इन की नज़र में अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र में क्युंग व्हा खांग के पास व्यावसायिक व समृद्ध अनुभव है। इसलिये उनकी अपनी बुद्धि से तरह तरह के राजनयिक मामलों का समाधान करने की क्षमता होगी।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|