Web  hindi.cri.cn
    सीआरआई भारतीय संवाददाता की शानशी यात्रा--बदलते शीआन के प्रतीक
    2017-04-26 10:07:20 cri

    शीआन में बड़ी ईमारत

    हाल के वर्षों में चीन ने जिस तेज़ गति से विकास किया है, उसका उदाहरण उत्तर पश्चिमी प्रांत शानशी की राजधानी प्राचीन शहर शीआन को कहा जा सकता है। एक ओर ऐतिहासिक विरासतें मौजूद हैं, वहीं आधुनिक शहर। इसके चलते शीआन चीन का एक प्रमुख शहर बन चुका है। शानशी प्रांत के दौरे पर गए सीआरआई के पत्रकारों को 25 अप्रैल को छान बा ईकलाजिकल म्यूज़ीयम ले जाया गया। यह तेज़ी से बदलते शीआन का प्रतीक है।

    दरसल छान बा नाम छान और बा दो नदियों की वजह से पड़ा। यह शीआन शहर के पूर्वी भाग में बसा है। जो लगभग129 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है। यह चीन सरकार की अहम योजनाओं में से एक बताया जाता है। जो शीआन को एक नयी पहचान दिलाएगा।

    इसके साथ ही हम शीआन इंटरनैशनल ट्रेड एंड लजिस्टिक पार्क भी गए। जो शी आन को आधुनिक बनाने में विशेष भूमिका निभा रहा है। यह पार्क चीन की एक पट्टी एक मार्ग योजना का भी प्रमुख हिस्सा है। बा ह नदी और वेई ह नदी के बीच स्थापित उक्त पार्क120 वर्ग किमी. इलाक़े में फैला है। दावा किया जा रहा है कि भविष्य में यह सिल्क रोड एकनॉमिक बेल्ट से सटा हुआ ट्रैंज़िट हब और कमर्शल लजिस्टिक सेंटर बनेगा।

    (अनिल आज़ाद पांडेय)

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040