अमेरिका की पत्रिका फोर्ब्स ने 20 मार्च को 2017 में विश्व के अमीरों की सूची जारी की। गत वर्ष की तुलना में विश्व में 10 खरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति होने वाले लोगों की संख्या में 13 प्रतिशत की वृद्धि आयी है और यह संख्या 2043 तक पहुंची। यह भी फोर्ब्स द्वारा विश्व की अमीरों की सूची जारी करने के 31 सालों में सबसे बड़ी वृद्धि दर वाला एक साल है।
फोर्ब्स द्वारा हाल में जारी 2017 विश्व अमीरों की सूची में सॉफ़्टवेयर के संस्थापक बिल गेट्स 86 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार चौथे साल प्रथम स्थान पर रहे। साथ ही पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में भी वृद्धि आयी। बीते 23 सालों में बिल गेट्स क्रमशः 18 बार विश्व अमीरों की सूची के प्रथम स्थान पर रहे हैं। स्टॉक गॉड वॉरन बफेट 75.6 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर अमेज़ोन के संस्थापक जेफ़ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति 72.8 अरब अमेरिकी डॉलर है। जेफ़ बेजोस के लिए यह भी पहली बार है कि उन्होंने तीसरे स्थान पर पहुंचे। स्पेन के वस्त्र खुदरा व्यापारी, मशहूर जारा ब्रांड के अमनसिओ ओर्तगा 71.3 अरब अमेरिकी डॉलर से चौथे स्थान पर रहे, जबकि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 56 संपत्ति से पांचवे स्थान पर पहुंचे।
गौरतलब है कि इस अमीरों की सूची में पहले 10 व्यक्तियों में अधिकांश अमेरिका के हैं। जिन में औरेकल कंपनी के संयुक्त संस्थापक लेरी एलिसन और न्यूयार्क सिटी के पूर्व मेयर माइकल ब्रूमबर्ग 52.2 अरब अमेरिकी डॉलर और 47.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ पहले 10 स्थानों में शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति से 544वें स्थान पर रहे। इनके अलावा डेविड रोकफ़ेलर अमीरों की सूची में सब से वृद्ध अमीर थे, 20 मार्च को न्यूयार्क में निधन हुआ । वे 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति से 581वें स्थान पर रहे।
इस बार की सूची में चीनी अमीरों की संख्या अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रही। चीन की मुख्य भूमि के अमीर वांग च्येनलिन 31.3 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति से सूची के 18वें स्थान पर रहे। जेक मा ने 28.3 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति से 23वें स्थान पर और मा ह्वाथंग ने 24.9 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति से 31वें स्थान पर रहे। चीन के हांगकांग के ली च्याछन 31.2 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति से 19वें स्थान पर रहे, जबकि हांगकांग की अमीर चो छ्वनफ़ेई स्वयं मेहनत से बनी महिला अमीरों की सूची में प्रथम स्थान पर रही। 2015 में उनकी लेंस टैकनॉलजी कंपनी ने शेयर बाजार में प्रवेश किया।