Saturday   Jul 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग
2017-03-16 09:24:56 cri

पेइचिंग में आयोजित चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने वाली प्रतिनिधि महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग ने सीआरआई संवाददाता से इन्टरव्यू देते समय कहा कि इस वर्ष का मुख्य कर्तव्य कैप्सूल से बाहर जाकर रख-रखाव का अभ्यास करना है, ताकि भविष्य में अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़े कर्तव्य के लिये अच्छी तरह से तैयारी की जा सके। वे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के अंतरिक्ष यात्री की टीम में भाग लेने की प्रतीक्षा में हैं।

ल्यू यांग चीन में पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। वर्ष 2012 में उड़ान समूह के एक सदस्य के रूप में उन्होंने शनचो नंबर नौ का मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन पूरा किया। इस के बाद के पाँच सालों में वे क्या कर रही हैं?इस सवाल के जवाब में ल्यू यांग ने कहा कि शिक्षा व प्रशिक्षण लेना अंतरिक्ष यात्री की सामान्य स्थिति है। वे हर समय पर अंतरिक्ष में फिर जाने की तैयारी करती हैं।

उन्होंने कहा, पिछली बार के कर्तव्य समाप्त करने के बाद हम अंतरिक्ष यात्री की सामान्य जीवन तो हर दिन शिक्षा व प्रशिक्षण लेकर अगली बार के कर्तव्य के लिये तैयारी करना है। शनचो नंबर ग्यारह मिशन को सफलता से पूरा करने के साथ हमारे तीन कदमों में दूसरा कदम सफलता से पूरा हो गया। अगला कदम है वर्ष 2022 में हम अपने अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना करना। इसलिये अब हमारा मुख्य काम अंतरिक्ष स्टेशन की तैयारी है। अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री को ज्यादा समय बिताना होगा। इसलिये हमारे सामने ज्यादा चुनौतियां होंगी। मानव के शरीर, मन व तकनीक आदि कई पक्षों में नयी प्रगति हासिल करनी होगी।

ल्यू यांग के परिचय में अंतरिक्ष स्टेशन चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के तीन कदमों में तीसरा कदम है। योजनानुसार चीन वर्ष 2022 में अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना पूरा करेगा। उस समय चीन का अंतरिक्ष स्टेशन, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, एमआईआर अंतरिक्ष स्टेशन के बाद मानव का तीसरा अंतरिक्ष स्टेशन होगा। उस समय यह एक सामान्य स्थिति होगी कि चीनी अंतरिक्ष यात्री लंबे समय में अंतरिक्ष में रहेंगे, और अंतरिक्ष व पृथ्वी के बीच आना जाना भी बार-बार होगा। ल्यू यांग के अनुसार इस वर्ष वे मुख्य तौर पर कैप्सूल से बाहर जाकर रख-रखाव का अभ्यास करेंगी।

उन्होंने कहा, खास तौर पर अंतरिक्ष में लंबे समय रहने से पैदा अध्ययन ज्यादा होगा। नयी जानकारियां प्राप्त करने के लिये पढ़ने की ज़रूरत है। उनके अलावा अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना व संचालन के लिये अंतरिक्ष यान से जोड़ना और कैप्सूल से बाहर जाकर रख-रखाव करना अंतरिक्ष यात्री की आवश्यक क्षमता बन जाएगा। इसलिये इस वर्ष की मुख्य योजना में दूसरे खेप वाले अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर जाकर कार्रवाई करने और रख-रखाव करने का प्रशिक्षण लेना पड़ेगा।

ल्यू यांग ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के प्रति शारीरिक प्रशिक्षण में कई तरह की क्षमता को उन्नत करना चाहिये, ताकि वे विशेष तरह के माहौल से मेल खा सकें। उदाहरण के लिये अधिक वज़न से सहना आदि। उन्होंने सच्चे दिल से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान महिला अंतरिक्ष यात्री को बेशक ज्यादा भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

वर्तमान में चीन में केवल ल्यू यांग व वांग याफिंग दो महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। ल्यू यांग को आशा है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अंतरिक्ष यात्रियों के दल में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा, अंतरिक्ष में कठोर पर्यावरण और लंबे समय तक रहने की चुनौती पुरुषों व महिलाओं के लिए एक ही तरह की होती है। हम इसलिये कहते हैं कि यह चुनौती महिला के लिये ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि महिला की शारीरिक क्षमता पुरुष की अपेक्षा कमजोर है। इस कारण से महिला अंतरिक्ष यात्रियों को सामान्य प्रशिक्षण में ज्यादा व्यायाम करना पड़ता है। मुझे आशा है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं हमारी टीम में शामिल होंगी। वास्तविकता से यह जाहिर हुआ है कि महिला अंतरिक्ष यात्री व्यवस्थित रूप से शिक्षा व प्रशिक्षण लेने के बाद अच्छी तरह से यह काम भी कर सकती है।

इस वर्ष की एनपीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान ल्यू यांग द्वारा दिये गये सुझाव महिलाओं की शक्ति व भूमिका को उन्नत करने से संबंधित हैं। एनपीसी के एक प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपनी कोशिश से महिला सैनिकों को ज्यादा अच्छा व विस्तार मंच देने की अपील की, ताकि वे अपना सपना पूरा कर सकें।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040