Web  hindi.cri.cn
    हरेक नागरिक की आमदनी जारी होगी नोर्वे कर ब्यूरो वेबसाइट पर
    2017-04-11 14:14:06 cri

    यदि लोग यह जानना चाहते हे कि पड़ोसी, सहकर्मी और देश के नेता कितने पैसे कमाते हैं, तो इंटरनेट पर जाकर अन्य लोगों के कर देने की जानकारी पा सकते हैं।

    हर साल के अक्तूबर माह में नोर्वे कर ब्यूरो वेबसाइट पर हरेक नागरिक की आमदनी, निजी संपत्ति और कर संबंधी अहम सामग्रियां जारी की जाऐंगी। यह नागरिकों के लिए खुशी की बात होगी। मीडिया रिपोर्ट देगी कि कौन खिलाड़ी या फिल्म स्टार सबसे ज़्यादा पैसे कमाता है। कुछ लोग वेबसाइट पर अपनी कंपनी के नेताओं व सहकर्मियों की आय के बारे में जानकारी की खोज भी कर पाते हैं।

    नोर्वे में इसका लम्बा इतिहास है। 19वीं शताब्दी के मध्यम में नोर्वे के नागरिक हर साल कर कार्यालय या नगर पालिका में सभी नागरिकों की कर देने से संबंधी जानकारी ढूंढ सकते हैं। नोर्वे के कर ब्यूरो के प्रधान होल्ट ने बताया कि टैक्स की पारदर्शिता से लोग नोर्वे कर ब्यूरो का पूरा विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह के खुले तरीके से विभिन्न लिंगों की आमदनी भिन्नता समेत सामाजिक व आर्थिक चर्चा में भूमिका अदा भी की।

    नोर्वे की इस सिस्टम से नोर्वे को विश्व के 5 सब से स्वच्छ देशों की नामसूची में शामिल किया गया। आंकड़े बताते हैं कि 2001 में नोर्वे के कांग्रेस ने कर संबंधी जानकारी के खुलने के बाद हर साल देश की सार्वजनिक कर वसूली में 50 करोड़ नॉर्वे क्रोन बढ़ गये हैं।

    लेकिन इस सिस्टम की कमियां भी हैं। कुछ छात्रों पर अपने मां-बाप की ऊंची या नीची आमदनी से दूसरों ने हंसी-मजाक दी। कुछ लोग तो शिकारों की कर सामग्रियां लेकर अपराधी करते हैं। इसे मद्देनज़र नोर्वे सरकार ने निजी जानकारी को सुनिश्चित देने के लिए कुछ कदम उठाए। 2014 से सरकार ने बेनामी खोज पर पाबंदी लगाया और दूसरों की जानकारी पाने वाले मोबाइल प्रोग्राम की जांच की।

    नोर्वे के पड़ोसी देश स्वीडन और फिनलैंड में लोग फोन करके या कर ब्यूरो जाकर किसी भी व्यक्ति की कर संबंधी जानकारी पा सकते हैं। लेकिन नोर्वे के लोग वेबसाइट पर भी आसानी से ढूंढ सकते हैं। स्वीडन में एक रतसित नामक ख़ास वेबसाइट है। लोग कई यूरो से अन्य लोगों की जानकारी पा सकते हैं। फिनलैंड के लोगों के लिए कर देना एक गर्व की बात है। लोकप्रिय मोबाइल केम क्लेश अफ क्लेन्ज़ (Clash of Clans) कंपनी के सीईओ पनानिंग के 5.41 करोड़ यूरो कर देने की बात लोगों की ज़बान पर रही।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040