33 साल से पति की दी हुई चॉकलेट सुरक्षित रखी है महिला ने
2017-04-11 14:10:40 cri
क्या आपको पता है कि कोई चॉकलेट कितने समय तक रखी जा सकती है। हम अकसर कहते हैं कि सच्चा प्यार समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है। ब्रिटेन की एक महिला ने अपने पति द्वारा दी गयी चॉकलेट को 33 साल तक रखा।
1984 के वेलेंटाइंस डे में ब्रूक्स को बॉयफ़्रेंड रिचर्ड ने चॉकलेट भेजा। ब्रूक्स ने कहा कि उसी दिन रिचर्ड ने बर्फीले मौसम में चॉकलेट को फूलों के एक गुलदस्ते एवं कार्ड के साथ उन्हें दिया और प्यार प्रकट किया। ब्रूक्स इससे बहुत प्रभावित हुई और उन्होंने चॉकलेट को अपने साथ रखा।अब 33 साल हो चुके हैं। हालांकि अब दोनों के 3 बच्चे हैं, फिर भी हर साल वे वेलेंटाइंस डे मनाते हैं।