Web  hindi.cri.cn
    70 वर्षीय इतालवी व्यक्ति को 15 डिग्रियां मिलीं
    2017-03-27 14:13:18 cri

    क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक आदमी के पास 15 डिग्रियां हैं। सच है, एक इतालवी व्यक्ति को 40 सालों में कुल 15 बैचलर और मास्टर डिग्रियां मिलीं। वे विश्व में सबसे ज्यादा डिग्रियां पाने वाला आदमी बन गये।

    बायेदी रोम के पास के एक छोटे कस्बे में रहते हैं। रोज तड़के तीन बजे उठते हैं और किताबें पढ़ते हैं। उन्होंने खेल, साहित्य, कानून, सैन्य रणनीति और खाद्य विज्ञान आदि कई क्षेत्रों में डिग्रियां हासिल कीं। अब उन्होंने 16वीं डिग्री हासिल करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बायेदी ने हमें बताया कि पुस्तक व स्वतंत्रता का घनिष्ट संबंध होता है। इटली भाषा में पुस्तक और स्वतंत्रता बराबर हैं। उन्हें भी लगता है कि पुस्तक की वजह से उन्हें और स्वतंत्रता का एहसास हुआ है।

    बायेदी के कमरे की दीवारों पर कई स्नातक डिग्रियां टांगी गयी हैं, जिन में 19वीं शताब्दी के समीक्षक लुईस फ्रेनकोइस बर्टिन(Louis-Francois Bertin) की एक तस्वीर भी है। बायेदी रोम ने कहा कि बर्टिन का समृद्ध ज्ञान है और उन पर गहरी छाप छोड़ते हैं। पहले बायेदी एक खेल अध्यापक थे, फिर हाई स्कूल के प्रिंसिपल बने। 1972 में उन्होंने पहली बार विश्वविद्यालय से स्नातक किया और खेल डिग्री हासिल की। इस के बाद उनकी पढ़ाई लगातार जारी रही।

    बायेदी ने कहा कि हर बार वे अपने लिए एक नयी चुनौती निश्चित करते हैं। उन के विचार में मिली हुई अनेक डिग्रियों में सब से असामान्य डिग्री सैन्य रणनीति की डिग्री है। वह इतालवी रक्षा मंत्रालय और ट्यूरिन विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गयी कक्षा है, जिसमें देश के सुरक्षा संरक्षण से संबंधित संवेदनशील टॉपिक भी शामिल हैं। साथ ही उन्हें यूनिफ़ॉर्म में परीक्षा में हिस्सा लेना पड़ा।

    अब बायेदी 16वीं डिग्री के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस बार वे खाद्य विज्ञान के बारे में सीखेंगे। हमें आशा है कि वे अपना सपना साकार कर सकेंगे। 

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040