Web  hindi.cri.cn
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सत्कार-समारोह पेइचिंग में आयोजित
    2017-03-09 19:20:37 cri

    दोस्तो, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था। हम सभी बहनों को महिला दिवस की बधाई देते हैं। क्योंकि महिलाओं की कोशिश व योगदान के बिना यह दुनिया इतनी खूबसूरत नहीं हो सकती। इस विशेष दिवस का स्वागत करने के लिये 7 मार्च के दोपहर के बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश-विदेश की महिलाओं के लिये एक सत्कार समारोह पेइचिंग के जन वृहत भवन में आयोजित हुआ।

    इस समारोह में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी की उपाध्यक्ष, चीनी राष्ट्रीय महिला संघ की अध्यक्ष शन युएयुए ने सबसे पहले सभी महिलाओं को बधाई दी।

    उन्होंने कहा मैं चीन के विभिन्न जातीय समूहों व विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं तथा विश्व के विभिन्न देशों की महिलाओं को दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देना चाहती हूं। महिलाएं आत्मसम्मान, आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता से सक्रिय रूप से देश के लिये योगदान दे रही हैं। उन्होंने अर्थव्यवस्था व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।

    चीन सरकार के संबंधित विभागों की महिला नेता, चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी व चीनी इंजीनियरिंग अकादमी की महिला अकदमीशियन, एनपीसी व सीपीपीसीसी की महिला प्रतिनिधि, महिला सेनापति और चीन स्थित विभिन्न देशों की महिला राजदूत, राजदूतों की पत्नी व महिला राजनयिक अधिकारी समेत कुल एक हजार से अधिक लोगों ने इस समारोह में भाग लिया।

    आंकड़ों के अनुसार चीन में एक अरब 37 करोड़ 40 लाख जनसंख्या में 67 करोड़ महिलाएं हैं, जो कुल जनसंख्या की 48.8 प्रतिशत हैं। बताया जाता है कि चीन में एक बटे पाँच महिला मैनेजर कंपनी की सीईओ हैं। विश्व की अन्य जगहों में महिला सीईओ की संख्या कम हो रही है, लेकिन चीन में यह संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ रही है। उनके अलावा चीनी महिलाओं के प्रति रोजगार के दायरे व किस्में लगातार विस्तृत हो रहे हैं, जिससे रोजगार की ढांचा ज्यादा युक्तियुक्त बन गयी।

    ली श्याओमी चीन के रॉकेट बलों के दूर संचार रेज़िमेंट की एक राजनीतिक प्रशिक्षक हैं। एक सैनिक के रूप में उन्होंने रॉकेट बलों की दूर संचार तकनीकी प्रतियोगिता में सबसे ऊंचे टीम स्कोर व व्यक्तिगत ऑल-अराउंड की चैंपियन समेत दस से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

    इसकी चर्चा में उन्होंने कहा, सभी लोगों ने कहा था कि युद्ध के मैदान में महिलाओं की ज़रूरत नहीं है। लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचती हूं, खास तौर पर वर्तमान युग में ज्यादा से ज्यादा महिला सैनिक महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रही हैं। उदाहरण के लिये महिला दूर संचार सैनिक उनमें से एक महत्वपूर्ण पद है। हालांकि उनका काम केवल फ़ोन से जुड़ा हुआ है। लेकिन उनके द्वारा सैन्य लीडरों व सैनिकों को जोड़ा जाता है।

    हाल के कई वर्षों में लोकोपकार क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति भी दिन-ब-दिन स्पष्ट हो रही है। चीनी क्वॉमिंतांग की क्रांतिकारी समिति की पेइचिंग शाखा की उपाध्यक्ष छू यूमेई ने संवाददाता से कहा कि उनके नेतृत्व वाली महिला कमेटी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुई हैं। वे रंगारंग गतिविधियों का आयोजन कर समाज के लिए योगदान देती हैं।

    उन्होंने कहा, हम लोकोपकार गतिविधियों का आयोजन करते हैं। उदाहरण के लिये कमज़ोर लड़कियों को सहायता देना, स्कूल को पुस्तकें भेंट करना, मंदबुद्धि बच्चों के किंडर-गार्टन और युवकों के पुनर्वास केंद्र को भेंट करना। हम चीन के कानचो क्षेत्र में कुछ गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम भी चलाते हैं।

    हालांकि महिला दिवस की खुशी मनायी जाती है, लेकिन एनपीसी में भाग लेने वाली महिला प्रतिनिधियों ने अपना काम नहीं रोका। वे लगातार अपने कर्तव्य निभाती हैं। एनपीसी की समय सारिणी के अनुसार 8 मार्च को प्रतिनिधियों ने न सिर्फ़ दूसरी पूर्णाधिवेशन में भाग लिया, और अपने प्रस्ताव का सुधार किया। बल्कि विभिन्न प्रतिनिधिमंडल को अपनी अपनी बैठक आयोजित करनी पड़ती है। इसलिये दिन भर प्रतिनिधि बहुत व्यस्त थीं।

    एनपीसी की प्रतिनिधि, पेइचिंग शिक्षा विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान की वरिष्ठ अध्यापिका वू चेनश्येन ने इस वर्ष के एनपीसी सम्मेलन में यह सुझाव दिया कि पारिवारिक शिक्षा विश्वविद्यालय व शादी से पहले दी जानी चाहिये। यह सही पारिवारिक विचार पैदा करने और सामंजस्यपूर्ण परिवार बनाने के लिये लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि एनपीसी के सम्मेलन के दौरान अंतर्रष्ट्रीय महिला दिवस की खुशी मनाना खुशी की बात है।

    उन्होंने कहा, एक बुनियादी स्तर वाली प्रतिनिधि व अध्यापिका के रूप में मैं इस मंच पर देश के महान कार्यों की चर्चा कर सकती हूं। मेरे ख्याल से यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नियम, समाज व्यवस्था और देश की सभ्यता से प्राप्त है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040