Monday   Apr 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2017-02-26
2017-02-26 18:54:41 cri

अखिल- हैलो दोस्तों...नमस्कार...नीहाओ...। आपका स्वागत है हमारे इस चटपटे और laughter से भरे कार्यक्रम सण्डे की मस्ती में। मैं हूं आपका दोस्त और होस्ट अखिल पाराशर

सपना- और मैं हूं आपकी दोस्त सपना

(Music)

अखिल- दोस्तों, हर बार की तरह आज के इस कार्यक्रम में होंगे दुनिया के कुछ अजब-गजब किस्से और करेंगे बातें हैरतंगेज़ कारनामों की.... इसी के साथ ही हम लेकर आये हैं मनोरंजन और मस्ती की सुपर डबल डोज, जिसमें होंगे चटपटे चुटकुले, ढेर सारी मस्ती, कहानी और खूब सारा फन और चलता रहेगा सिलसिला बॉलीवुड और चाइनिज गानों का भी।

(Music)

अखिल- चलिए दोस्तों, प्रोग्राम शुरू करने से पहले, हम सुनते हैं यह चीनी गीत।

सपना- मित्रों, अब आप सुनिए चीनी संगीत दल"फिनिक्स किंवदंती"द्वारा गाया गया एक गीत, जिसका नाम है"कमल झील में चाँद की रोशनी"। संगीत दल फिनिक्स किंवदंती के दो सदस्य हैं, यांगवेई लिंगहुआ की महिला चीनी मंगोल जाति की गायिका हैं और संगीत दल के प्रमुख गायिका भी है, जबकि ज़न यी नामक पुरुष हान जाति के गायक हैं और संगीत दल में हमेशा गायिका के सहायक के रूप में गाते हैं। इस संगीत दल की स्थापना सितंबर 1997 में हुई। उनके कई गीत चीन में बहुत लोकप्रिय हैं।"कमल झील में चाँद की रोशनी"नामक यह गीत साल 2010 में प्रसारित हुआ था, जो आज तक देश भर में बहुत लोकप्रिय रहा है। गीत के बोल कुछ इस प्रकार है:

समय के एक पल को चुराया, धीरे-धीरे बहती है चाँद की रोशनी

बजाती हूं एक मधुर धुन, कमल की खुशबू में

जुगनू चमकते हैं रात में सितारों की तरह, मुझे पहनाया है किसने सपनों का वस्त्र

मन की खिड़की खोलकर देखती हूँ मैं बहुत दूर

किसने तोड़ा है मेरे दुखी मन रूपी फूल को

मछली जैसी मैं तैरती हूं तुम्हारे कमल की झील में

तुम्हारा इंतजार करती हूँ इस चाँदनी रात में

चार ऋतुओं से तैरती-गुज़रती हूँ

कमल के फूल की खूशबू अभी भी बनी हुई है

तुम्हारा इंतज़ार करती हूँ इस कमल की झील में

गीत--कमल झील में चाँद की रोशनी

अखिल- वैल्कम बैक दोस्तों, आप सुन रहे हैं संडे के दिन, मस्ती भरा कार्यक्रम संडे की मस्ती Only on China Radio International

(Music)

अखिल- चलिए दोस्तों... आज हम आपको ले चलते हैं हमारे संडे स्पेशल की तरफ, जहां आज सपना जी पेश करेंगी एक विशेष रिपोर्ट

सपना जी की रिपोर्ट: मिस्र में चीनी भाषा सीखने की लोकप्रियता

इधर के वर्षों में अधिकाधिक चीनी लोग विदेश की यात्रा करते हैं। मिस्र चीनी पर्यटकों के गंतव्य स्थलों में से एक है। चीनी भाषा में पर्यटन-गाइड मिस्र में एक अच्छी नौकरी समझी जाती है। इस वजह से ज्यादा से ज्यादा स्थानीय मिस्री लोगों को चीनी भाषा सीखने की ललक पैदा हुई।

इस साल चीनी पंचांग के वसंत त्यौहार के दौरान काहिरा स्थित चाइना रेडियो इन्टरनेशनल यानी सीआरआई के संवाददाता ने कभी-कभार धारावाहिक चीनी भाषा बोलते हुए चीनी पर्यटन टीम का नेतृत्व करने वाले कई स्थानीय गाइड देखे थे। उन्होंने चीनी पर्यटकों को मिस्र की पूरानी और रंगारंग सभ्यता की जानकारी दे रहे थे। पूर्वी चीन के समुद्र के तटीय शहर छिंगताओ से आए सैलानी थांग वसंत त्यौहार की छुट्टियों में परिजनों के साथ मिस्र घुमने आया। उनके विचार में चीनी भाषा में निपुण स्थानीय गाइड चीनी पर्यटकों के साथ संपर्क करने और संबंधित जानकारी समझाने जैसे क्षेत्र में अधिक बेहतर सेवा मुहैया कर सकते हैं। थांग ने कहा:"सबसे पहले तो मिस्री गाइड स्थानीय स्थितियों से काफी परिचित हैं। उन्हें चीनी भाषा आती है, तो हमारे बीच बातचीत करने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती। फिर स्थानीय गाइड चीनी भाषा का प्रयोग करते हुए अपना इतिहास और संस्कृति पर्यटकों को समझाते हैं, जो हमारे लिए एक अलग अनुभव है।"

साल 2012 में मिस्र में चीनी भाषा में निपुण गाइडों की संख्या केवल 120 थी। इस देश की यात्रा करने आए चीनी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते साल 2016 तक मिस्र में पंजीकृत चीनी भाषा के गाइडों की संख्या 1 हज़ार तक पहुंच गई। जिनमें अधिक दूसरी विदेशी भाषा में निपुण गाइडों ने चीनी भाषा के प्रयोग में परिवर्तन किया। 24 साल के मिस्री शख्स मोहम्मद हातामी पहले जापानी भाषा में निपुण एक गाइड रहा। हातामी ने काहिरा स्थित चीनी संस्कृति केंद्र में चीनी भाषा कक्षा में चीनी भाषा सीखना शुरु किया। अब तक 4 माह हो चुके हैं। उसने कहा कि वर्तमान में मिस्र आने वाले चीनी पार्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चीनी भाषा जानने वाले गाइड अच्छा कमा लेते हैं। यह उसके चीनी सीखने का मुख्य कारण है। मिस्री शख्स मोहम्मद हातामी ने कहा:"साल 2011 से ही हमारे यहां आने वाले जापानी पर्यटकों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन चीनी लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब चीनी भाषा में निपुण गाइड कई पर्यटन दल को सेवाएं देते हैं। आजकल अगर एक मिस्री को चीनी आती है, तो वह जरूर धनी होगा। चाहे पर्यटन सेवा की बात हो या व्यापार की हो, पूरी दुनिया में चीनी भाषा में निपुण व्यक्तियों की आवश्यकता है।"

लम्बे समय से चीनी भाषा और चीनी संस्कृति के प्रति रुचि रखना विदेशी लोगों के चीनी भाषा सीखने का मुख्य कारण रहा। लेकिन मिस्र में चीनी भाषा में निपुण होना पर्यटन उद्योग में कार्यरत व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण तकनीक बन चुकी है। मिस्र स्थित चीनी दूतावास की सांस्कृतिक काउंसलर छन तोंगयुन के विचार में जरूरतों के मुताबिक सांस्कृतिक प्रसार करना आसान होता है। सुश्री छन का कहना है:"इधर के सालों में विदेशों की यात्रा करने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चीनी पर्यटक की संख्या ज्यादा और उपभोक्ता शक्ति बड़ी है। वर्तमान में मिस्र में गाइड के व्यवसाय में चीनी भाषा में निपुण गाइड अधिक कमाते हैं। बेहतर जीवन के लिए उनकी सक्रियता और बढ़ेगी।"

राजधानी काहिरा में चीनी संस्कृति केंद्र के अलावा, मिस्र में और 15 विश्वविद्यालयों, 2 कंफ्यूशियस कॉलेजों और 3 कंफ्यूशियस कक्षाओं में चीनी भाषा का कोर्स स्थापित हुआ है, जिनमें पंजीकृत छात्रों की संख्या करीब 2 हज़ार है। इनमें अधिकांश लोग स्नातक होने के बाद गाइड और पर्यटन से संबंधित रोज़गार हासिल करते हैं। फ़ायोउम विश्वविद्यालय के पर्यटन और हॉटल प्रबंधन कॉलेज के अधीन चीनी भाषा विभाग की प्रधान ओमाइमा ग़नेम ने हमारे संवाददाता से कहा कि चीनी भाषा का कोर्स पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मिस्र के पर्यटन विभाग ने खास तौर पर पर्यटन गाइड क्वालीफाइंग परीक्षा चलाई है। परीक्षा पास करना कड़ी बात है, चीनी और अरबी भाषा दोनों में उत्तम होना चाहिए। सुश्री ओमाइमा ग़नेम ने कहा:"परीक्षा के दौरान प्राचीन इतिहास, आधूनिक इतिहास और प्राचीन अवशेष का इतिहास जैसे कोर्स में अरबी भाषा का प्रयोग किया जाता है। चीनी भाषा वाले गाइड क्वालीफाइंग परीक्षा में खास कर विद्यार्थियों के स्पोकन चाइनीज यानि चीनी भाषा बोलने के स्तर पर खासा ध्यान दिया जाता है। विशेष तौर पर चीनी पर्यटकों के साथ आदान-प्रदान करने और संपर्क करने की क्षमता। हमारा विचार है कि गाइड की अच्छाई और बुराई मिस्र की राष्ट्रीय छवि के बीच प्रत्यक्ष संबंध होता है। इस तरह शिक्षा देते समय हम इस प्रकार की विचारधारा विद्यार्थियों को पहुंचाते हैं। ऐसे करने से हमारे गाइडों की सेवा गुणवत्ता उन्नत होगी और मिस्र की यात्रा के लिए अधिकाधिक चीनी पर्यटक आकर्षित होंगे।"

अखिल- दोस्तों, यह था हमारा संडे स्पेशल। चलिए... दोस्तों, अभी हम चलते हैं अजीबोगरीब और चटपटी बातों की तरफ।

(Music)

अखिल- चलिए, अजीबोगरीब बातों के इस सेगमेंट में मैं आपको पहली खबर बताता हूं कि चीन अब दुनिया का ये सबसे बड़ा सी-प्लेन उड़ाने को तैयार

दुनिया का सबसे बड़ा सी-प्लेन AG600 कुछ महीनों में पहली उड़ान भरेगा। चीन के सरकारी मीडिया ने ये जानकारी दी है। चार इंजन वाले इस चीनी एयरक्राफ्ट के 11 से 14 के बीच टैस्ट किए गए। इस सी-प्लेन को चीन के सदर्न स्टेट झुहाई में तैयार किया गया है। इस सी-प्लेन को चीन की एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (AVIC) ने बनाया है। AVIC ने बताया कि AG600 37 मीटर लंबा है और इसका विंग स्पान 38.8 मीटर है। ये पानी और हवा, दोनों में तेज रफ्तार से चल सकता है। जानकारी के मुताबिक, इसका साइज बोइंग के 737 एयरक्राफ्ट के बराबर है।

शिन्हुआ न्यूज एजैंसी के मुताबिक, इस प्लेन को खासतौर पर जंगल में लगने वाली अाग से निपटने के लिए बनाया गया है। यह अपने साथ 53.5 टन वजन ले जा सकता है। सिर्फ 20 सैकेंड में 12 टन पानी कलैक्ट कर सकता है। ये पानी सीधे जंगल के ऊपर छिड़का जाएगा, ताकि आग बुझाई जा सके। इतना ही नहीं, इसमें 50 लोगों को बिठाया जा सकता है। इसके चीफ डिजायनर हुआंग लिंकेई ने कहा- "AG600 एक शिप की तरह है, जो आसानी से उड़ भी सकता है।

इसमें हाईटेक टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।" उन्होंने कहा कि ये एविएशन इंडस्ट्री में चीन की नई कामयाबी है। सी-प्‍लेन AG600 को 2009 में मंजूरी मिली थी। साइज बोइंग 737 जितना बड़ा है। मैक्सिमम फ्लाइट रेंज 4500 किमी है। 20 सैकेंड में 12 टन पानी जुटा सकता है। मैक्सिमम टेकऑफ वेट 53.5 टन है। लंबाई 121 फीट, जबकि दोनों विंग्स के बीच की दूरी 128 फुट है।

सपना- चलिए दोस्तों, अजीबोगरीब और चटपटी बातों के इस क्रम में मैं आपको एक अजीबोगरीब खबर बताती हूं, वो ये हैं कि मोटे लड़के को उठाने में हो गया बुरा हाल

दोस्तों, चीन में एक लड़का आजकल काफी चर्चा में है, वजह है इसका वजन। श्याओ हुआंग नाम का यह लड़का 220 किलो का है। इसके बढ़े हुए वजन के कारण इसका कहीं आना-जाना भी नामुमकिन हो गया है। श्याओ अपने शहर का सबसे मोटा लड़का है। जब वह 7 साल का था तभी से उसका वजन बढ़ने लगा था। श्याओ के माता-पिता ने उसके वजन को कंट्रोल करने की कोशिश भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

27 साल का श्याओ अपने बढ़े हुए वजन के कारण कहीं नौकरी भी नहीं कर पा रहा है। हाल ही में जब यह लड़का अपनी मां के साथ अस्पताल से लौट रहा था तब वह अपना बैलेंस खो बैठा और गिर पड़ा। उसे उठाने के लिए 2 पुलिस वाले आए लेकिन वो भी लड़के को अपने पैरों पर खड़ा करने में नाकाम रहे। एक घंटे बाद जब कुछ फायर मैन आए तो उन्होंने वहां खड़े लोगों और अस्पताल के वॉर्ड ब्वॉय के साथ मिलकर उस लड़के को उठाया।

फायर मैन ने उसे चादर में लपेट कर उठाया और अस्पताल के बेड पर रखा जो उसके लिए वहां लाया गया था। इसको 20 से ज्यादा लोगों की मदद से उठाने में 2 घंटे से ऊपर समय लग गया। डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ते वजन ने उसके शरीर को काफी कमजोर कर दिया है जिसके कारण वह गिर पड़ा था।

अखिल- चलिए दोस्तों, अजीबोगरीब बातों के इस क्रम को आगे जारी रखते हुए बताता हूं कि अमेरिका में नीलाम हिलटर का फोन, लगी सबसे बड़ी कीमत

दोस्तों, जर्मनी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का निजी फोन अमेरिका में एक नीलामी के दौरान 2,43,000 डॉलर में बिका. इसे उस बंकर से बरामद किया गया था, जहां द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर ने खुदकुशी कर ली थी. माना जा रहा है कि हिटलर ने इस फोन का इस्तेमाल आखिरी वक्त में कुछ आदेशों को देने के लिए किया हो. फोन की नीलामी अमेरिका के एलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शंस हाउस ने रविवार को मेरीलैंड में की. नीलामी घर ने हालांकि इसका खुलासा नहीं किया कि इतनी ऊंची रकम पर फोन किसने खरीदा? नीलामी घर के उपाध्यक्ष एंड्रियास कॉर्नफेल्ड ने केवल इतना कहा कि फोन 'उत्तर अमेरिका के किसी निजी संग्रहकर्ता' के पास गया है.

सपना- चलिए दोस्तों, अजीबोगरीब और चटपटी बातों का यह सेगमेंट यहीं समाप्त होता है, चलिए... अभी हम सुनते हैं यह हिन्दी गाना... उसके बाद आपके ले चलेंगे हमारे मनोरंजन के दूसरे सेगमेंट की तरफ...

(Hindi Song)

अखिल- दोस्तों, आपका एक बार फिर स्वागत है हमारे इस मजेदार कार्यक्रम संडे की मस्ती में... मैं हूं आपका दोस्त एन होस्ट अखिल।

सपना- और मैं हूं आपकी दोस्त सपना....

(Music)

सपना- चलिए दोस्तों, अभी हम अखिल जी से सुनते हैं एक प्रेरक कहानी। कहानी का शीर्षक है दुख को भी सहजता से स्वीकार करें...

(Music)

हकीम लुकमान बचपन में गुलाम थे। वह अपने मालिक के घर रहकर काम करते थे। एक दिन मालिक ने खाने के लिए एक ककड़ी खरीदी। ककड़ी कड़वी थी तो मुंह में जाते ही मालिक का मुंह कड़वा हो गया। उसने मजाक में वह ककड़ी लुकमान की ओर बढ़ाते हुए कहा, 'ले, तू यह ककड़ी खा ले।' लुकमान ने ककड़ी मुंह में डाली तो उसे भी वह कड़वी लगी, लेकिन उसने बिना कुछ कहे ककड़ी खा ली।

मालिक को आश्चर्य हुआ कि उसने लुकमान के मुंह को देखने के लिए मजाक में ककड़ी दी थी पर उसने उसे बड़ी आसानी से कैसे खा लिया? मालिक ने पूछा, 'लुकमान, तूने इतनी कड़वी ककड़ी कैसे खाई?' लुकमान ने जवाब दिया, 'मैं आपके आश्रय में रहता हूं। आप रोज मुझे खाने को स्वादिष्ट चीजें और सुविधाएं देते हैं। मैं उन वस्तुओं का उपभोग कर आनंदित होता हूं। मैंने सोचा, यदि मालिक की इच्छा है, मैं एक दिन ऐसी ककड़ी खाऊं तो क्यों न प्रसन्नता से ही खाऊं। बस यही सोचकर मैंने आपकी दी हुई ककड़ी खा ली।'

लुकमान का मालिक धार्मिक और समझदार व्यक्ति था, उस पर लुकमान की बात का असर हुआ। वह बोला- 'लुकमान आज तुमने मुझे उपदेश दिया है कि जो परमात्मा हमें जीवन में अनेक सुख देता है, उसकी मर्जी से यदि हमें कोई दुख भुगतना पड़े, तो उसे प्रसन्नता से ही स्वीकार करना चाहिए। जीवन में अनुभवों को अहोभाव से स्वीकार करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण गुण है। इसकी ही बदौलत अनुभवों में छिपे संदेश को ग्रहण करने में सक्षम हुआ जा सकता है। यह हमें परिपक्व बनाता है तथा समत्वभाव को जाग्रत करने में भी सहायक होता है। यह समत्वदृष्टि ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि एवं मुक्ति का साधन है।' उसने लुकमान को धन्यवाद देते हुए उसे गुलामी से मुक्त कर दिया।

सपना- तो दोस्तों, ये थी अखिल जी द्वारा प्रस्तुत प्रेरक कहानी जिसका शीर्षक था दुख को भी सहजता से स्वीकार करें । चलिए दोस्तों, हर बार की तरह इस बार भी हम आपको नई रिलिज हिन्दी फिल्मों के बारे मे बताएंगे और फिल्म का प्रोमो भी सुनवाएंगे। हम आपको बताते हैं कि इस शुक्रवार रिलिज हुई है फिल्म रंगून

(Music)

अखिल- दोस्तों, इस शुक्रवार को रिलिज हुई फिल्म है रंगून । यह फिल्म 1940 के दशक की कहानी है जब दूसरा विश्व युद्ध हुआ था। फिल्म में तीन किरदार है जिनमें से एक मार्गदर्शक है जिसके साथ फिल्म की अभिनेत्री प्यार कर बैठती हैं। तीसरा किरदार एक सैनिक है। फिल्म में आजादी और उस दौर से जुड़ी और भी बहुत सारी चीजों को दिखाया गया है यह एक जुनूनी प्रेम कहानी है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार हैं कंगना रनौत, सैफ अली खान, शाहिद कपूर। आइए... हम आपको इस फिल्म का प्रोमो सुनवाते हैं...

(Trailor- Rangoon)

सपना- तो दोस्तों, यह था फिल्म 'रंगून' का ट्रेलर, चलिए हंसी-खुशी की डबल डोज देने के लिए हम हर बार की तरह इस बार भी आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें सुनकर आप जरूर हो जाएंगे लोट-पोट... आइए.. सुनते हैं ये कुछ मजेदार जोक्स

(Music)

अखिल- पिता- नालायक... घर क्यों नहीं आया अब तक?

बेटा- जाम लगा है

पिता- ओह.. फिर कब तक आएगा

बेटा- पिता जी, अभी बस पहला जाम लगा है। (हंसी की आवाज)

सपना- आइए दोस्तों, अभी हम आपको कुछ मजेदार ओडियो जोक सुनवाते हैं, उम्मीद है कि आपको जरूरत पसंद आंएगे

(Audio Joke)

अखिल- दोस्तों, अब हम आपसे विदा लेते हैं। अब हमारा जाने का वक्त हो चला है... अगले हफ्ते हम फिर लौटेंगे, इसी समय, इसी दिन अपनी मस्ती की पाठशाला लेकर। आप हमें लेटर लिखकर या ई-मेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया, चुटकुले, हंसी-मजाक, मजेदार शायरी, अजीबोगरीब किस्से या बातें भेज सकते हैं। हमारा पता है hindi@cri.com.cn। अभी के लिए मुझे और सपना जी को दीजिए इजाजत। गुड बॉय, नमस्ते।

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040