दोस्तो, स्थानीय समयानुसार 8 फ़रवरी के दोपहर के बाद अर्जेंटीना के चीनी चैरिटी संघ ने लोमास डे जामोरा शहर के संस्कृति विभाग की सहायता से ब्यूनस आयर्स प्रांत के लोमास डे जामोरा शहर में चीनी कठपुतली नाटक चैरिटी प्रदर्शन आयोजित किया। फूल व फल पहाड़ नामक चीनी परंपरागत कठपुतली नाटक समूह ने स्थानीय गरीब परिवारों के लगभग हजार बच्चों तथा उनके अध्यापकों व उनके माता-पिता को एक आश्चर्यजनक कठपुतली नाटक " स्वर्गीय पैलेस में एडवेंचर्स" प्रदर्शित किया। यह नाटक पश्चिम की तीर्थ यात्रा, जो चीन की प्रसिद्ध चार कृतियों में से एक है, के मुख्य पात्र बंदर राजा की कहानी है। नाटक की सभी बातचीत स्पेनिश भाषा की है। रंगारंग कठपुतलियों व दिलचस्प कहानी का छोटे दर्शकों ने स्वागत किया। खुशी में अर्जेंटीना के बच्चे बंदर राजा सून वू खूंग की कहानी जान पाये। साथ ही उन्होंने श्रेष्ठ चीनी कला व चीनी संस्कृति भी महसूस की।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|