Web  hindi.cri.cn
    चीनी बाल कला रंगमंच में छोटी कुमारी का प्रदर्शन
    2017-01-12 16:16:36 cri

    दोस्तो, नये साल की शुरूआत में चीनी बाल कला रंगमंच में छोटी कुमारी नामक नाटक प्रदर्शित हुआ। चाहे वयस्क हों या बच्चे, सभी लोग इस नाटक में मस्त हो गये, और छोटी कुमारी के उतार-चढ़ाव भरे जीवन से प्रभावित हुए।

    अगर एक नोबल दिल होता है, तो हर लड़की कुमारी बन सकती है। नाटक छोटी कुमारी अमेरिकी लेखक फ्रांसिस हॉजसन बोनेट की कहानी से प्रेरित है। कहानी की मुख्य पात्र सिंडिरेल्ला जैसी एक लड़की है। उसका जन्म भारत में हुआ। बाद में वह लंदन पहुंची। उन्होंने भिन्न-भिन्न तरीके का जीवन बिताया, पर वह हमेशा साहसी व खुश रहती हैं। कहानी छोटी कुमारी का सामाजिक मूल्य व प्रभाव बहुत बड़ा है। हॉलीवुड के इतिहास में कई बार इस कहानी के आधार पर फिल्म बनायी गयी। इस बार चीनी बाल कला रंगमंच ने संगीत नाटक द्वारा इस कहानी को प्रस्तुत किया है। कहानी, संगीत व नृत्य इस नाटक की विशेषताएं हैं।

    चीनी बाल कला रंगमंच के प्रधान ईन श्याओतुङ ने कहा कि छोटी कुमारी विश्व में एक प्रसिद्ध बाल कहानी है। हम संगीत नाटक के तरीके से इस कहानी का प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि बच्चों को गीत व नृत्य पसंद है। इस नाटक में मुख्य पात्र छोटी कुमारी का हमेशा एक सच्चा व कोमल दिल होता है। चाहे वह सुखी हों या दुखी, वह हमेशा अच्छी बातों की प्रशंसा करती है, और बुरी बातों की आलोचना करती है। हमें आशा है कि इस कहानी से बच्चे यह समझ सकते हैं कि अच्छा चरित्र खुद पैदा कर सकते हैं। और इस दौरान सुदृढ़ भावना की ज़रूरत होती है।

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040