Web  hindi.cri.cn
    नए साल पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग का देश के नाम संदेश
    2017-01-11 11:26:08 cri

    नव वर्ष की पूर्वबेला में चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने चाइना रेडियो इंटरनेशनल, चीनी नेशनल रेडियो, चाइना सेंट्रल टेलीविजन, चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क और इंटरनेट के जरिए नव वर्ष 2017 पर देश के नाम संदेश जारी किया।


    मित्रों, भाईयों और बहनों,

    2016 जल्द ही समाप्त होने वाला है । नव वर्ष की घंटी बजने को है। नव वर्ष के आगमन के सुन्दर वक्त पर मैं पूरे देश की विभिन्न जातियों की जनता, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के देशबंधुओं, मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के देशबंधुओं, थाईवान के देशबंधुओं एवं प्रवासी चीनियों और विश्व के तमाम देशों के विभिन्न क्षेत्रों के मित्रों को नए साल की शुभकामना देना चाहता हूं।

    चीनी जनता के लिए 2016 एक अभूतपूर्व साल रहा और अविस्मरणीय वर्ष भी। चीन में 13वीं पंचवर्षीय योजना में प्रारंभिक उपलब्धि मिली है। हमने सक्रिय रूप से नये विकास की विचारधारा का सक्रिय कार्यान्वयन किया, व्यापक खुशहाल समाज के निर्माण की प्रक्रिया को तेज़ किया और चीन की आर्थिक वृद्धि दर विश्व के समुन्नत पंक्ति में बरकरार रखने की कोशिश की। हमने सक्रिय रूप से व्यापक सुधार को गहरा किया, सप्लाई पक्ष के ढांचागत सुधार में अहम कदम बढ़ाया। चीन के प्रतिरक्षा एवं सैन्य सुधार में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। विभन्न क्षेत्रों में सुधार के मुख्य ढांचे की बुनियादी स्थापना की जा चुकी है। हमने सक्रिय रूप से कानून के अनुसार देश का प्रशासन आगे बढ़ाया, विधान प्रणाली के सुधार को गहरा किया, कानूनी न्याय को आगे बढ़ावा दिया, सामाजिक न्याय और निष्पक्षता की रक्षा की। हमने पार्टी का सख्त प्रबंध किया और दृढ़ता से भ्रष्टाचार पर प्रहार किया और राजनीतिक स्थिति, पार्टी शैली, प्रशासन शैली और सामाजिक शैली को निरंतर बेहतर किया।

    2016 में चीन में फ़ास्ट नामक टेलिस्कॉप का निर्माण किया गया। वू खुंग नामक डेमपे अंतरिक्ष की कक्षा में एक साल चक्कर लगा चुका है। मोजीहाओ उपग्रह अंतरिक्ष की ओर उड़ा और शनचो नम्बर 11 और थ्येनगुंग नम्बर 2 की सफल अंतरिक्ष यात्रा पूरा की। चीनी खिलाड़ियों ने ओलंपियाड में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। चीनी महिला वॉलिबॉल टीम ने 12 साल के बाद फिर एक बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता------ और तो और सुधार से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शहरी नागरिकों में बदलने के लिए सुविधा दी गयी। लम्बे अरसे से राष्ट्रीय पहचान पत्र न होने वाले लोगों को पहचान पत्र मुहैया कराए गए। कई लोगों के अपने पारिवारिक डॉक्टर होते हैं। हरेक नदी क्षेत्र की अपनी प्रबंधन व्यवस्था है------ ये सब देखकर हमें बड़ी खुशी होती है।

    2016 में सुन्दर पश्चिमी तालाब के किनारे हमने जी-20 के 11वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। चीन ने दुनिया को चीनी बुद्धिमता एवं चीनी प्रस्ताव पेश किया और विश्व को उत्तम चीनी छवि एवं चीनी प्रतिभा दिखायी। वहीं एक पट्टी एक मार्ग का निर्माण तेज़ी से आगे विकसित हो रहा है। एशियाई बुनियादी संरचनाओं का पूंजी निवेश बैंक औपचारिक तौर पर खुल गया है। हम शांतिपूर्ण विकास, प्रादेशिक भूमि की प्रभुसत्ता एवं समुद्री हितों की दृढ़ रक्षा करते हैं। यदि कोई व्यक्ति इस मुद्दे पर चीन के खिलाफ़ कोई कदम उठाता है चीनी जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी।

    पिछले साल चीन में कई जगहों पर प्राकृतिक आपदा एवं सुरक्षा दुर्घटनाएं हुई, जिनसे जनता के जान-माल, उत्पादन व जीवन पर गंभीर असर पड़ा। चीन की शांति सेना के कई सैनिकों ने अपनी जान न्योछावर की और विश्व की शांति के लिए अपनी मूल्यवान जीवन का योगदान किया। हम उन्हें याद करते हुए उनके परिजनों की अच्छी तरह देख-भाल भी करेंगे।

    2016 में हमने भव्य रूप से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 95वीं वर्षगांठ मनायी, चीनी लाल सेना के लांग मार्च की विजय की 80वीं जयंती मनायी। हमें चीनी जनता एवं चीनी राष्ट्र के लिए योगदान देने वाले पूर्वजों को हमेशा याद रखना चाहिए और शुरुआती अभिलाषा और सपने को याद रखकर आगे चलना चाहिए।

    मित्रों, भाईयों और बहनों,

    पुराना समय बीतने के बाद नया समय आता है। समय भी इसी तरह चलता है। आने वाले 2017 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन करेगी, खुशहाल समाज का व्यापक निर्माण करेगी, सुधार को व्यापक रूप से गहरा करेगी, कानून के अनुसार देश का प्रशासन करेगी और पार्टी का सख्त प्रबंध करेगी। आकाश से अपने आप कोई फल नहीं गिरता। संघर्ष व प्रयास करने से ही सपना साकार किया जा सकता है।

    खुशहाल समाज के निर्माण के रास्ते में किसी भी व्यक्ति को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है। पिछले एक साल में और 1 करोड़ से ज़्यादा गरीब लोगों ने गरीबी से छुटकारा पाया है। गरीबी उन्मूलन से जूझ रहे कर्मचारियों के प्रति मैं हार्दिक सम्मान देना चाहता हूं। नव वर्ष के आगमन पर मुसीबतों में फंसे लोगों के प्रति मैं बहुत चिंतित हूं। शिक्षा, चिकित्सा एवं निवास मकान आदि क्षेत्रों में उनके पास कुछ समस्याएं भी हैं। इन समस्याओं का निरंतर हल करना पार्टी एवं सरकार का अनिवार्य कर्त्तव्य है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी एवं पूरे समाज को गरीब लोगों और मुसीबतों में फंसे लोगों का ध्यान रखते हुए उन्हें मदद देनी चाहिए, ताकि सुधार एवं विकास में मिली उपलब्धियां और ज़्यादा लोगों को लाभ दे सकें और जनता का जीवन और सुखमय हो।

    यदि सभी लोगों के पास एक लक्ष्य है तो हम जरूर जीत हासिल कर सकते हैं। जब तक हमारे देश की 1.3 अरब जनता मिलकर काम करती है, जब तक हमारी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी, जब तक हम सब मेहनत से काम करते रहेंगे, तब तक हम अवश्य ही हमारी इस पीढ़ी के लांग मार्च में जीत हासिल करेंगे।

    मित्रों, भाईयों और बहनों,

    चीनी लोग हमेशा ही वसुधैव कुंटुंबकम(पूरी दुनिया एक बड़ा परिवार) का पक्ष लेते हैं। चीनी जनता न केवल अपने को अच्छा रखने की आशा करती है, बल्कि यह आशा भी करती है कि विभिन्न देशों की जनता भी बेहतर जीवन बिताए। अभी भी कुछ देशों व क्षेत्रों के लोग युद्ध व गरीबी से त्रस्त हैं। रोग एवं आपदा भी कभी कभार तमाम लोगों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। मेरी सदिच्छा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय हाथ मिलाकर मानव भाग्य की साझी विचारधारा से हमारी पृथ्वी को और शांतिपूर्ण व समृद्ध बनाएगा।

    हम पूरे विश्वास एवं प्रतीक्षा के साथ नव वर्ष की घंटी का एक साथ इन्तज़ार करें।

    धन्यवाद।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040