Thursday   Jun 12th   2025  
Web  hindi.cri.cn
उत्तर यूरोपीय शैली वाले FIKA स्पेस के मालिक ली शुएसोंग
2016-12-27 09:32:47 cri

स्वीडिश भाषा में FIKA का मतलब है कॉफ़ी ब्रेक (coffee break), यानी सृजन या नया विचार कॉफ़ी पीते समय आता है। दिसंबर 2014 में FIKAFIKA नाम का एक कैफ़े पेइचिंग में खोला गया। एक वर्ष बाद 40 वर्ग-मीटर से भी छोटे आकार का यह कैफ़े लोगों के बीच किसी विज्ञापन के बिना ही लोकप्रिय हो गया। कैफ़े के मालिक ली शुएसोंग, हालांकि उनका व्यापार करने का अनुभव बहुत कम है, लेकिन उत्साह और साहस के साथ कैफ़े के प्रबंधन में उन्होंने बहुत सारी उपलब्धियां प्राप्त कीं।

"मैं तरह तरह की नई चीज़ों का प्रयास करना चाहता हूं। मैंने देखा है कि कॉफ़ी पीते समय हम बहुत से दिलचस्प लोगों और रुचिकर बातों से मिल सकते हैं, तो मैं ख़ुद एक कैफ़े खोलना चाहता था। कैफ़े खोलने से हम सभी भागीदारों ने कुछ न कुछ सीखा है।"

FIKAFIKA कैफ़े की शैली उत्तरी यूरोप की है। कैफ़े और उत्तरी यूरोप के बीच संबंधों की चर्चा में मालिक ली शुएसोंग ने कहा कि यह वर्ष 2006 की बात थी। उस साल विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद ली शुएसोंग पढ़ाई जारी रखने के लिए स्वीडन गए थे। उन्होंने देखा कि स्वीडिश लोग कॉफ़ी पीते पीते बातचीत करते हैं, इसी दौरान बहुत से नए और सृजनशील विचार दिमाग में आते रहते हैं। स्वीडन में बहुत से स्वतंत्र डिज़ाइनर हैं और उत्तर यूरोपीय शैली वाले उत्पादन भी बहुत हैं। हालांकि ली शुएसोंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी की पढ़ाई करते हैं, लेकिन डिज़ाइन को भी वे बहुत पसंद करते हैं। यहीं से ली शुएसोंग का उत्तर यूरोपीय शैली वाला कैफ़े खोलने का विचार मन में आया।

"हालांकि स्वीडन में जनसंख्या एक करोड़ से भी कम है, पर यहां बहुत से विश्व प्रसिद्ध ब्रांड और बहुराष्ट्रीय कंपनियां मौजूद हैं। स्वीडन दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां पर प्रति व्यक्ति बहुराष्ट्रीय कंपनियों की संख्या सबसे ज़्यादा है। इसके साथ साथ स्वीडन की सृजन सूचकांक, अनुसंधान सूचकांक और सुख सूचकांक दुनिया के पहले तीन स्थान पर रहती हैं। मैं स्वीडन में आरामदेह जीवन का माहौल बहुत पसंद करता हूं, इसलिए मैं इसे चीन में लाकर दोस्तों के साथ बांटना चाहता हूं।"

1 2 3
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040