Web  hindi.cri.cn
    टी टाइम 170112(अनिल और नीलम)
    2016-12-22 19:46:53 cri

    अनिलः लीजिए, अब जानकारी देने का सिलसिला शुरू करते हैं। मशहूर मैगजीन फोर्ब्स की 40 साल से कम उम्र के धनी उद्यमियों की सूची में भारतीय मूल के सफल बॉयोटैक उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 24वां स्थान हासिल किया है। उनकी कुल संपत्ति 4080 करोड़ रुपए आंकी गई है।

    2448 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस सूची में अपूर्व मेहता 31वें स्थान पर हैं। उन्हें सिलिकन वैली का सबसे युवा सफल प्रवासी उद्यमी बताया गया है। मेहता का परिवार 2000 में कनाडा चला गया था।

    विवेक रामास्वामी का जन्म 9 अगस्त 1985 अमरीका के सिनसिनारी में हुआ। उन्होंने हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी और येल लॉ स्कूल से पढ़ाई की। वे रॉइवेंट साइंसेज और एक्सोवेंट साइंसेज के संस्थापक और सीईओ हैं।

    अनूठी वित्तीय रणनीति है राज: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और येले स्कूल ऑफ लॉ के छात्र रहे विवेक कारोबार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मेडिकल विकास योजनाओं के साथ जैव-प्रौद्योगिकी कारोबार में वे लगातार कामयाबी हासिल कर रहे हैं। कहा जाता है कि दवाओं के विकास के लिए अनूठी वित्तीय रणनीति अपनाने के कारण ही वे सफल हैं।

    आईपीओ से जुटाए 2400 करोड़ रुपए: विवेक ने 2 साल के भीतर ही बुलंदियां हासिल की हैं। 2014 में उन्होंने रॉइवेंट साइंसेज की स्थापना की। इसके जरिये उन्होंने मेडिकल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयोग किए।

    बीते साल वे अपनी दूसरी कंपनी एक्सोवेंट का आईपीओ लाए, जिसके जरिये उन्होंने 36 करोड़ डॉलर (करीब 2400 करोड़ रुपए) जुटाए। यह अमरीकी इतिहास में बायोटैक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हुआ।

    नीलमः अब समय हो गया है, दूसरी जानकारी का।

    सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने माता-पिता के लिए एक पोर्टल लांच किया है, जिससे कि उनके बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सके। फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि इस पोर्टल को माता-पिता, किशोरों और सुरक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से पूरी दुनिया में शुरू किया गया है।

    इससे माता-पिता को उनके खुद के अनुभव से बच्चों के अनुभव को दिशा देने में सहायता मिलेगी। www.facebook.com/safety/parents के जरिए पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है।

    अमेरिका स्थित फेसबुक कंपनी ने हाल ही में अपने सुरक्षा केंद्र और बुलिंग प्रीवेंशन हब को अपडेट किया है। इस पोर्टल में माता-पिता के लिए फेसबुक का कैसे इस्तेमाल करें, बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के तरीकों और विशेषज्ञों की राय उपलब्ध रहेंगी।

    यह पोर्टल 55 भाषाओं में है। इसमें 11 भारतीय भाषाएं हैं। यह मोबाइल फ्रेंडली है और इसमें एक-एक चीज को वीडियो जरिए बताया गया है। बयान में कहा गया है कि फेसबुक कम्यूनिटी को सुरक्षित रखना कंपनी की अहम जिम्मेदारी है।

    अनिलः दोस्तो, हर युवक सोचता है कि उसकी प्रेमिका उसे गहरी नींद से कुछ खास अंदाज में उठाए। यहां एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को नींद से जगाने के लिए एक ऐसा कारनामा कर डाला कि जिसे शायद लड़की का प्रेमी इस जन्म में तो कभी नहीं भूला पाए।

    इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो लड़का गहरी नींद की आगोश में है। और तभी अचानक उस लड़के की गर्लफ्रेंड कमरे में ढ़ेरों पटाखे के साथ आ जाती है। और फिर उसे ऐसी शरारत सूझी कि लड़की ने अपने प्रेमी को जगाने के लिए बिस्तर के चारों ओर 8 हजार पटाखों की लड़ी लगा दी। उसका इतने से मन नहीं भरा तो उसने पटाखे अपने ब्वॉयफ्रेंड के पैरों पर भी रख दिए।

    इस वीडियो में नींद ले रहा लड़का इस बात से पूरी तरह अंजान था कि आगे उसके साथ कैसा हादसा होने वाला है। फिर तभी लड़की बिना समय गवाएं पटाखों की लड़ी में आग लगाती है और जैसे ही पटाखे जलने शुरु होते है वो उस जगह से भाग जाती है। जिसके बाद कमरे में धुंआ भर जाता है। फिर लड़का किसी तरह अपनी जान बचा कर कमरे से बाहर निकलता है। पटाखे से निकलने वाले चिंगारी की वजह से उसका कपड़ा भी जला रहता है। वो इस वीडियो में काफी डरा हुआ दिखता है।

    बावजूद इसके सबसे हैरान करने वाली बात यह होती है कि इस जानलेवा मजाक के बाद भी लड़के की प्रेमिका की हंसी का ठिकाना नहीं रहता। उसकी हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसी निर्दयी गर्लफ्रेंड से लड़के को दूर रहने का सलाह दे रहे हैं।

    अब समय हो गया है फिल्मी ख़बर का।

    छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का बॉलीवुड में डेब्यू करना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि सारा अली खान 'अग्निपथ' जैसी फिल्म बना चुके डायरेक्टर करण मल्होत्रा की अगली फिल्म में डेब्यू करेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी इस फिल्म में उनके विपरीत कौन से हीरो होंगे। नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सारा अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में अपने से 20 साल बड़े हीरो के साथ नजर आएंगी।

    इससे पहले खबर थी कि सारा निर्देशक करण जौहर के प्रोडक्शन से डेब्यू करेंगी लेकिन सारा की मां अमृता और करण जौहर के बीच कुछ मनमुटाव के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब सारा बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म करती नजर आएंगी।

    ब सारी परेशानियों को दूर करते हुए सारा ज्यादा बड़े और बेहतर प्रोजेक्ट के साथ फिल्म में आ रही हैं। फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मार्च 2017 से शुरू हो सकती है।

    आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि सारा पुनीत मल्होत्रा की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्यू करेंगी। कुछ दिनों बाद खबर आई कि सारा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ डेब्यू करेंगी। हालांकि ये सारी खबरें अफवाह थी।

    नीलमः चलिए अब चीन के बारे में बताते हैं। यहां एक शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन शादी में आए मेहमानों से कुछ अजीबो गरीब काम करवा रही है। मामला चीन के उत्तरी प्रांत का है।

    दरअसल, इस वीडियो में दुल्हन मेहमानों से खुद को छूने के लिए कह रही है और उसके बदले वह उनसे पैसे वसूल रही है। लोगों का कहना है कि दुल्हन ने हनीमून के लिए पैसा जुटाने के लिए ये उपाय निकाला है। जिससे शादी के बाद धन जुटाकर वह किसी अच्छे हनीमून डेस्टीनेशन पर जा सके।

    जानकारी के अनुसार, दुल्हन को छूने वालों में केवल पुरुष ही नहीं थे बल्कि महिलाएं भी दुल्हन को छेडने के लिए लाइन में खड़ी लगी। जबकि दूसरी तरफ शादी में आए मेहमान पार्टी करते दिखें। लोगों का कहना है कि दुल्हन ने खुद ही वहां आए सभी लोगों को उसे छूने के लिए कहा था।

    हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह महिला कौन है। जबकि वहीं कुछ ऑनलाइन यूजर्स का कहना है कि इस महिला के परिधान को देखने से नहीं लगता कि वो दुल्हन थी। साथ ही बताया कि वीडियो थाई कार्बेट नाइट क्लब का हो सकता है। जबकि दुल्हन का कहना है कि ऐसा कर वह अपने हनीमून के लिए पैसा जुटा रही थी।

    अनिलः बीएमडब्लू कार की सवारी करना किसी के लिए भी एक सपना जैसा हो सकता है। आम आदमी तो शायद पूरी जिंदगी भी काम करके इसे पूरा नहीं कर सकता है। लेकिन बीएमडब्लू की राइड का आपका यह सपना अब सच हो सकता है और सबसे खुशी की बात तो यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे की भी जरूरत नहीं है। हालांकि वो बात अलग है कि इसे कैब की तरह यूज कर सकते हैं, लेकिन बीएमडब्लू में सवारी करने का मौका तो मिलेगा ही। लग्जरी कार मेकर बीएमडब्लू इंडिया ने ओला साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत कंपनी अब भारतीयों को लग्जरी राइड की सुविधा देने जा रही है।

    कंपनी के एक बयान के मुताबिक बीएमडब्लू अब ओला के लिए लक्स कैटेगरी पार्टनर बन गई है। फिलहाल बीएमडब्लू की राइड तीन शहरों- दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू में मिलेगी। धीरे धीरे इसकी सर्विस दूसरे शहरों में भी बढ़ाई जाएगी।

    ओला लक्स के तहत बीएमडब्लू बुक करने का न्यूनतम किराया 250 रुपए है। इसके लिए आपको 20-22 रुपए प्रति किलोमीटर की रेट से किराया अदा करना होगा। ग्राहक चाहें तो प्रति घंटे के आधार पर भी इसे बुक करा सकते हैं, हालांकि इसके लिए मिनिमम रेंटल देना होगा।

    ओला एप के जरिए यात्रियों को ऑटो कनेक्ट वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा एसओएस बटन, लाइव ट्रैकिंग और ओला मनी के जरिए पेमेंट की भी सुविधा यात्री को दी जाएगी।

    नीलमः अब बात तकनीक की करते हैं। नैनो टेक्नोलॉजी के कई फायदे हैं और यह आपकी मनपसंद चीजों को बेहद छोटे आकार में बनाने का सपना पूरा कर रही है। अब इस अनोखे ड्रोन की ही बात करें, जो दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन है और इसमें कैमरा भी लगा हुआ है।

    विज्ञान से जुड़े लेखों के लिए दुनिया की प्रमुख वेबसाइटों में शामिल साइंस डेली के स्टोर में यह नन्हा सा ड्रोन कैमरा उपलब्ध है। बेहद छोटी जगहों पर आसानी से मनचाही तस्वीर लेने के लिए मुफीद यह ड्रोन कैमरा दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन बताया जा रहा है।

    रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट होने वाले इस छोटे से ड्रोन में चार बेहद तेज पंखे लगे हुए हैं जो इसे उड़ान भरने के काबिल बनाते हैं। किसी भी दिशा में उड़ सकने वाला यह ड्रोन एलईडी युक्त है ताकि रात में भी आप इसे उड़ाकर इसकी पोजिशन देख सकें। इस ड्रोन कैमरे के साथ 2जीबी का मेमोरी कार्ड भी आता है ताकि इससे खींची गई तस्वीरों-वीडियो को संजोया जा सके। इतना छोटा सा ड्रोन होने के बावजूद इसका कैमरा बेहद शानदार है और यह स्पष्ट फोटो-वीडियो खींचता है।

    अनिलः इसकी अन्य प्रमुख खूबियों में 3 स्पीड फ्लाइट मोड्स हैं। यह बेहद उड़ते वक्त बिना हिली या ब्लर्ड फोटो लेने के लिए उतना हिलता-डुलता भी नहीं है। इसकी बैटरी केवल 30 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाती है और इसे ऊपर उड़ाने के साथ ही दाएं-बाएं ले जाया जा सकता है। इसे अपने हाथ से उड़ाया और लैंड कराया जा सकता है।

    इसकी लंबाई 2.44 इंच, चौड़ाई 2.44 इंच और उंचाई 0.79 इंच है।

    यह सबसे छोटा ड्रोन केवल 15.02 ग्राम वजन का है।

    4 चैनल वाला यह ड्रोन ब्लैक कलर में आता है।

    इसकी बैटरी 3.7 वोल्ट वाली 120 एमएएच की है।

    एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 4 मिनट तक उड़ता है।

    रिमोट कंट्रोल से इसे 98 फीट की दूरी-ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है।

    इसका कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है।

    इसके साथ ट्रांसमिटर, 4 अतिरिक्त ब्लेड्स, यूएसबी चार्जिंग केबल, स्क्रू ड्राइवर और 2 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड आता है।इसकी कीमत 26.99 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1800 रुपये है।

    दोस्तो, सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है जागिंग करना लेकिन सर्दियों में बिना किसी तैयारी के दौड़ना बीमारियों को दावत देना है। इसलिए जरूरी है आप खास ख्याल रखें।

    सर्दियों के मौसम में कोहरा इतना अधिक होता है कि आगे देखना मुश्किल होता है। ऐसे में फ्लोरेसेंट टीशर्ट या जैकेट पहन कर ही दौड़ें करें. इसके अलावा हैडलैंप सिर पर पहनकर दौड़े इससे आपको कोहरे में साफ दिखेगा।

    सर्दियों में थोड़ी बेहतर ग्रिप वाले स्पोर्ट्स शूज पहनने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में घास के मैदानों व सड़कों पर ओस की वजह से फिसलन हो सकती है।

    गर्मी के मौसम में दौड़ते वक्त तो आप पानी पीते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में प्यास नहीं लगती तो पानी भी नहीं पीते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ऐसा करने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है और बीमार पड़ सकते हैं।

    नीलमः जॉगिंग पर जाने पहले चेहरे पर अच्छा लोशन और होठों पर लिप बाम लगाना न भूलें क्योंकि ठंडी हवा से ये बहुत जल्दी सूखते हैं

    सर्दियों में दौड़ते वक्त आप कई लेयर में कपड़े पहने. इससे आसानी से ऊपरी जैकेट को उतार सकते हैं। अपने कानों को ढककर रखें, टोपी पहनकर बाहर जॉगिंग करें।

    अब दूसरी हेल्थ संबंधी जानकारी देने जा रही हूं। आज की आधुनिक जीवन शैली में कंधे और गर्दन का दर्द होना आम बात है। अक्सर लोग ऐसे में दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं या फिर दर्द निवारक क्रीम लगाकर काम चला रहे होते हैं। जब दर्द बढ़कर असहनीय हो जाता है और दर्द निवारक उपरोक्त नुस्खों से काम नहीं चलता तब डॉक्टर के पास जाते हैं।

    डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती अवस्था में ही विशेषज्ञ से दर्द के कारण पता लगवा लेना लेना चाहिए। इससे एक तो इलाज बेहतर होता है, दूसरा दर्द निवारक दवाओं का भविष्य में होने वाले दुष्परिणामों से भी बचाव होता है।

    कंधे के दर्द और गर्दन के दर्द में फर्क होता है जिसे एक विशेषज्ञ डॉक्टर ही जांच कर पता लगा सकता है। कंधे के दर्द का मुख्य कारण रोटेटर कफ होता है। यह चार मांसपेशियों से मिलकर बना होता है, जो कंधे की हड्डी को कवर करके रखता है। इसका कार्य हाथ को कंधे तक उठाने में मदद करना और कंधे के जोड़ को मजबूती देना है। किन्हीं कारणों से यह रोटेटर कफ फट जाता है जैसे गिरना, दैनिक दिनचर्या में व इसके क्षय होने से यह फटता है। कंधे की हड्डी के बढऩे से भी यह फट सकता है। इसलिए कंधे के दर्द का कारण का सटीक पता लगवाकर ही इलाज लेना चाहिए।

    ज्यादातर रोटेटर कफ जिनमें छोटा टीयर होता है, विशेष व्यायाम, कुछ दवाओं से ठीक हो जाते हैं। लेकिन जिनमें बड़ा टीयर होता है वे व्यायाम और दवाओं से ठीक नहीं होते, उन्हें दूरबीन से ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि ऑपरेशन की जरूरत विशेषकर उन मरीजों को होती है, जिन्हें रात को सोने में कंधे में दर्द होता है या फिर करवट बदलने में। कंधे में कमजोरी महसूस होती है और दर्द की वजह से नींद नहीं आती है। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंधे में दर्द के लिए दूरबीन तकनीक से इलाज किया जाता है। कम समय में मरीज को दर्द से राहत मिल जाती है।

    अनिलः अब समय हो गया है, जोक्स का।

    जोक्स....

    पहला जोक...

    दोस्त: बीवी से झगडा ख़त्म हुआ क्या?

    संता: घुटनों पे चल के आई थी मेरे पास.

    दोस्त: क्या बोली?

    संता: बोली पलंग के नीचे से निकल आओ, अब नहीं मारूंगी.

    दूसरा जोक...

    एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गयी... वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई हैं।

    भोलापन तो देखिए... वो उसको देखकर बोला कि- आपकी दो पत्नियां हैं क्या??

    तीसरा और अंतिम जोक....

    पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?

    पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा।

    पत्नी- तुम कितने अच्छे हो। क्या लिखोगे?

    पति- ''जिसको मिले उसकी''।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040