Web  hindi.cri.cn
    कैसे मनाते हैं क्रिसमस
    2016-12-06 19:37:01 cri

    क्रिसमस आने वाला है। तो आज हम आपको बताएंगे कि विश्व के विभिन्न स्थलों के लोग क्रिसमस कैसे मानते हैं?

    सिंगापुर में चार ऋतुएं गर्मी का मौसम है, इसलिए क्रिसमस के दौरान बर्फ भी नहीं दिखाई जाती है। हर क्रिसमस में सिंगापुर के लोग अपने मित्रों के साथ इकट्ठा होने के साथ एक दूसरे को उपहार देते हैं और क्रिसमस पर इकट्ठा होकर साथ खाना खाते हैं। सिंगापुर की प्रमुख वाणिज्य सड़क को रंगीन रोशिनी से सजाया जाता है।

    भारत के लोग क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च में जाकर सामूहिक पूजा करते हैं। साथ ही वे एक साथ इकट्ठे होकर स्वादिष्ट खाना खाते हैं, जो मुख्यतः करी पर आधारित मुख्य भोज है।

    दुक्रा मास (Dukra Maas) सुअर के मांस और कली का मिश्रण है। वह अधिकांश भारतीय कैथोलिकों का भोज है। भारतीय लोग दुक्रा मास को चावल के साथ खाते हैं। यह भारत में विशेषरूप से क्रिसमस त्योहार पर बनने वाला विशेष खाना माना जाता है।

    दुक्रा मास के अलावा भारतीय लोग क्रिसमस में भारतीय मठरी(Mathri), गुलाब जामुन(Gulab Jamun), खीर भी खाते हैं। फिर भुना चिकन, फल और बादाम का आनंद उठाते हैं।

    क्रिसमस मनाने के लिए भारतीय लोग केले के पेड़ या आम के पेड़ को क्रिसमस ट्री बनाकर उसे अच्छी तरह सजाते हैं।

    जापान में क्रिसमस मनाने के लिए आम तौर पर लोग टर्की खाते हैं। लेकिन स्थानीय लोगों की क्रिसमस मेज़ पर फ्राइड चिकन अवश्य ही होता है। इसलिए क्रिसमस के दिन केएफसी जाकर फ्राइड चिकन खाना जापानियों की परम्परा बन चुकी है।

    कहा जाता है कि किसी एक क्रिसमस में जापान में रहने वाला एक विदेशी केएफसी आया और कहा, जापान में टर्की नहीं होने की वजह से मैं केएफसी का चिकन खाकर मनाऊं। इस बात ने केएफसी को नया आइडिया दिया। 1974 की पहली दिसम्बर से केएफसी ने क्रिसमस में केएफसी खाए के नारे का प्रसार करने लगा और तुरंत जापान में लोकप्रिय बन गया। इसके बाद जब जापानी लोग क्रिसमस की चर्चा करते, तो अवश्य ही केएफसी की याद आती है। बाद में केएफसी ने ऑडर की सेवा भी शुरु की। यदि आप जापान में क्रिसमस के दिन फ्राइड चिकन खाना चाहते हैं, तो दो महीने पहले ऑडर बुक करना ज़रूरी होगा।

    अब यूक्रेन को देखें।

    चुंकि यूक्रेन ऑर्थोडॉक्स चर्च को मानने वाला देश है। ऑर्थोडॉक्स चर्च का क्रिसमस हर साल के 7 जनवरी को मनाया जाता है। यूक्रेन में एक किंवदंती है। कहा जाता है कि एक लड़की गरीब होने की वजह से क्रिसमस ट्री नहीं खरीद पाई, सो वह रोती रही। मकड़ियां यह सुनकर उसकी मदद देने के लिए पेड़ों पर जाल बुनाकर सजावट करती थीं। इसलिए यूक्रेन में क्रिसमस के दिन पेड़ों पर मकड़ी नेट लगाना एक रीति-रिवाज बन चुका है।

    और तो और यूक्रेन के क्रिसमस ट्री में एक मकड़ी भी रखी जाती है, जो शुभाग्य का प्रतीक है।

    अब मैक्सिको को देखें।

    हर साल के 23 दिसम्बर को दक्षिणी मैक्सिको के ओक्साका स्टेट में वार्षिक"सब्जियां नक्काशी प्रतियोगिता"का आयोजन होता है। गाजर उसी समय की ताजा सब्जी है और गाजर पर नक्काशीदार काम की प्रदर्शनी भी क्रिसमस में आयोजित की जाती है।

    लोग गाजरों से यीशु के जन्म के समय के दृश्य को दिखाते हैं और मैक्सिको की अनेक लोक कहानियां भी प्रतिबिंबित करते हैं।

    उधर, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में हर साल"सांता क्लॉज़ पार्टी" का आयोजन होता है। सभी लोग चाहे वो पुरुष हों या स्त्री, चाहे बड़े हों या छोटे, सांता क्लॉज़ के रूप में सजाए जाते हैं।

    फिनलैंड के लोग परिवार के लोगों के साथ क्रिसमस मनाना पसंद करते हैं। वे परम्परागत क्रिस्मस डिनर की तैयारी करते हैं, जिसमें साल्मन मछली, टर्की और हैम जरूरी होता है।

    फिनलैंड के अनेक लोगों के लिए क्रिस्मस में गाना गाना आवश्यक काम है। परिवार के सभी लोग चर्च जाकर क्रिस्मस सॉंग गाना भी निश्चित काम ही है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040