Web  hindi.cri.cn
    ह्वाइट हाऊस से रवाना होने के बाद ओबामा क्या करेंगे
    2016-12-06 19:32:53 cri

    अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा जल्द ही अगले साल जनवरी में राष्ट्रपति पद से रिटायर हो जाएंगे। तो रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति ओबामा क्या करेंगे?

    हाल में रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न प्रकाशन गृह ओबामा से पुस्तक लिखने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि प्रथम महिला मिशेल ने कहा कि वे सार्वजनिक सेवा करती रहेगी। इससे पहले ओबामा ने दो पुस्तकें लिखी थीं और पहली दो पुस्तकों की बिक्री 30 लाख से ज्यादा कृतियां पहुंची थीं।

      प्रकाशन जगत के लोगों का मानना है कि ओबामा के रिटायर होने के बाद उनका संस्मरण संभवतः प्रकाशित किया जाएगा। ओबामा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तरह 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर पा सकेंगे। गौरतलब है कि क्लिंटन ने 2004 में मेरा जीवन नामक संस्मरण प्रकाशित किया था।

    अमेरिका में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद वे आम तौर पर जगह जगह जाकर स्पीच देते हैं या पुस्तक लिखते हैं। क्लिंटन दंपति ने 2001 से 2015 के बीच आमदनी 15 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर तक पहुंची । अनुमान है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश के रिटायर होने के बाद उन्होंने कई करोड़ अमेरिकी डॉलर कमाये थे।

    ओबामा की पत्नी मिशेल की तस्वीर दिसम्बर माह की फैशन पत्रिका वोग के कवर पर आयी। उन्होंने जानकारी दी कि अब उन्हें पता नहीं कि जनवरी में ह्वाइट हाऊस छोड़ने के बाद क्या करेंगी। लेकिन भविष्य में वे सार्वजनिक सेवा में लगी रहेंगी।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040