Web  hindi.cri.cn
    एशिया में डाक टिकट जारी करने का पहला देश है भारत
    2016-10-25 19:28:25 cri

      विश्व में प्रथम डाक टिकट ब्रिटेन में बना था। तो क्या आपको मालूम है कि एशिया में टिकट जारी करने का पहला देश कौन है? हां, जवाब भारत ही है। भारत विश्व में डाक टिकट जारी करनेवाला दसवां देश है। भारत में विविधतापूर्ण डाक टिकट हैं, जिन में कुछ अति मूल्यवान भी हैं।

    1849 में ब्रिटेन ने भारत का कब्जा करने के बाद 1854 में भारत में डाक टिकट जारी किया था। एशिया में पहला डाक टिकट तत्कालीन ब्रिटेन अधिकृत भारत, जो अब पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में जारी हुआ था। ईस्ट इंडिया कंपनी के अफसर हेंरी बार्टलफ्रेरे ने भारत में एक विशेष राऊंड टिकट जारी किया था। चूंकि यह दक्षिण एशिया और एशिया में जारी पहला डाक टिकट है, इसलिए अब वह विश्व का मूल्यवान डाक टिकट बन चुका है।

    19वीं शताब्दी के अंत में भारतीय जनता ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहिंसा और असहयोग आंदोलन शुरू किया था। ब्रिटेन ने 1947 में भारत और पाकिस्तान दो स्वायत प्रशासन का प्रस्ताव पारित किया। 1950 के जनवरी माह में भारत ने भारत गणराज्य की स्थापना की। स्वतंत्रता मिलने के बाद भारत ने 1947 में तुरंत एक डाक टिकट जारी किया जिसमें ब्रिटिश राजा का चित्र नहीं था, जिसमें अशोक स्तम्भ, भारतीय राष्ट्रीय झंडा और देश के विकास और आधुनिकीकरण का प्रतिबिंब करने वाले विमान के चित्र सहित कुल तीन टिकटें होती थीं। अब हरेक इस तरह की टिकट की कीमत 10 लाख रुपये से भी अधिक पहुंच चुकी है।

      1948 में महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृति में भारत सरकार ने "महात्मा गांधी" की चार किस्मों की टिकटें जारी कीं। 1949 के 15 अगस्त को इंडिया पोस्ट ने भारत की सभ्यता के विभिन्न कालों के मशहूर ऐतिहासिक धरोहरों और भारतीय संस्कृति की विविधता का प्रतिबिंबित करने वाली कुल 16 डाक टिकटें जारी कीं, जिन में हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म, इस्लाम धर्म, सिख धर्म और जैन धर्म आदि धार्मिक तत्व शामिल हैं। इन टिकटों में भारत की संस्कृति, कला और धार्मिक इतिहास का प्रतीक है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय पोस्ट बाजार में इस का बड़ा स्वागत हुआ।

     इसके अलावा भारत एक विशाल देश है, जिसका पुराना इतिहास है। विभिन्न प्रांतों के अपने नृत्य, संस्कृति और रीति रिवाज़ हैं। भारत अक्सर देश के जाने माने भू-दृश्य, फल, वन्य, मिथक, धरोहर, योग, नृत्य और खेल या विभिन्न किस्मों के हथियारों और अंतरिक्ष रॉकेट के थीम वाली सेट टिकटें जारी करता है।

    कुछ समय इंडिया पोस्ट भी अन्य देशों से संबंधित टिकटें जारी करता था। उदाहरण के लिए, चूंकि भारत और चीन के बीच घनिष्ट ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध है, इसलिए भारत ने चीन के साथ संयुक्त रूप से बोधगया और सफेद घोड़ा मठ आदि सेट टिकटें जारी की थीं।

      टिकट कलेक्टरों को जल्दी ही टिकट ढूंढने में मदद देने के लिए इंडिया पोस्ट ने 2011 से हर साल जारी करने वाले टिकट चित्रों को सरकारी वेबसाइट पर रखा। जबकि 1947 से 2000 के बीच में जारी अहम टिकटों के चित्रों को भी सरकारी वेबसाइट पर रखा गया है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040