Web  hindi.cri.cn
    विश्व में भारतीय लोग सबसे ज्यादा पुस्तक पढ़ते हैं
    2016-09-27 14:08:52 cri

    रूसी "विस्तान्यूज़ (Vistanews)" वेबसाइट से मिली खबर के अनुसार, "NOP विश्व कंपनी"के विद्वानों द्वारा किये गये एक सर्वे के अनुसार विश्व में भारतीय लोग सबसे ज़्यादा पुस्तक पढ़ते हैं, जबकि चीन तीसरे स्थान पर है।

    सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय लोग हर हफ्ते करीब 10 घंटे किताब पढ़ते हैं। इसके बाद थाईलैंड के लोग हर हफ्ते में 9.5 घंटे किताब पढ़ते हैं। तीसरा देश चीन है। हर हफ्ते चीनी लोग 8 घंटे किताब पढ़ते हैं।  

    इन देशों के अलावा, फिलिपींस, मिस्र, चेक, रूस, स्वीडन और फ्रांस आदि देशों के लोग भी पढ़ना पसंद करते हैं।

    सर्वे से यह भी पता चला है कि हाल में विश्व के विभिन्न जगहों के लोग हर हफ्ते टीवी प्रोग्राम देखने में 16.6 घंटे बिताते हैं, इंटरनेट पर सर्फिंग करने के लिए 8.9 घंटे लगाते हैं, जबकि रेडियो सुनने में 8 घंटे लगाते हैं।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040