Web  hindi.cri.cn
    चीन में लोकप्रिय हुई रूसी आइसक्रीम
    2016-09-27 13:59:28 cri

    जी-20 हांगचो शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग को उपहार के रूप में आइसक्रीम भेंट की। शी चिनफिंग ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब भी वे रूस की यात्रा करेंगे, अवश्य ही आइसक्रीम खरीदकर लाऐंगे। शी चिनफिंग ने सराहना की कि रूस का दूध सबसे शुद्ध है, इसलिए रूसी आइसक्रीम बेहद स्वादिष्ट होती है।

    रूसी उत्पाद के गैर-सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पुतिन द्वारा शी चिनफिंग को भेंट की गई आइसक्रीम चीनी बाजार में प्रवेश करने का सबसे अच्छा विज्ञापन हो सकता है।

    राष्ट्रीय उपहार के रूप में देने वाली रूसी आइसक्रीम की क्या विशेषता है?

    रूसी आइसक्रीम के उत्पादन की कला अपेक्षाकृत मनुष्य द्वारा बनाई जाने वाली है, जिससे दूध के स्वाद के साथ मनुषय के लिए विभिन्न पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं। रूसी आइसक्रीम बिलकुल दूध से बनायी जाती है, जिसमें कोई परिरक्षक और वनस्पति वसा नहीं होती हैं, इसलिए मुंह में जाते ही घुल जाती है।

    हाल में रूसी आइसक्रीम कंपनियां चीनी बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही हैं। 2014 के बाद रूसी रूबल के अवमूल्य होने के बाद रूसी उत्पादों का निर्यात आसान हो गया। यूरोप व अमेरिका से आइसक्रीम के आयात की तुलना में रूस से आइसक्रीम का आयात करना सस्ता है। और तो और रूस द्वारा उत्पादित आइसक्रीम की अच्छी गुणवत्ता है, फिर भी इसका दाम केवल अन्य विदेशी आइसक्रीम उत्पादों का एक चौथा रहा है। इसलिए अनेक रूसी आइसक्रीम कारखाने विशाल चीनी उपभोग बाजार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

    2016 में रूस की अल्सेनीयेवस्की आइसक्रीम कारखाने ने शांगहाई को करीब 1500 टन आइसक्रीम निर्यात करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया। जबकि व्लादिवोस्तोक की आइसक्रीम कंपनियों के उत्पाद चीन के पेइचिंग, हार्पिन, ताल्यान और शांगहाई आदि शहरों में निर्यात किये जा चुके हैं।

    2015 के चीन के परम्परागत त्योहार वसंतोत्सव के दौरान रूसी आइसक्रीम को हार्पिन में बड़ा स्वागत मिला। चीनी नये साल के दौरान रूसी आइसक्रीम सबसे हॉट रूसी चीज़ बन चुकी है। इस साल आइसक्रीम रूस से आयात किया जाने वाला नया उत्पाद बना है।

    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040