Web  hindi.cri.cn
    बोर्ड गेम प्रेमी और व्यापारी चाओ योंगछुआन
    2016-08-29 13:57:02 cri

    दोस्तों, क्या आप बोर्ड गेम के बारे में जानते हैं ? जी हां, ये एक विशेष प्रकार के बोर्ड या पट्टे पर खेला जाता है, जो जर्मनी में पैदा होकर पूरी दुनिया में लोकप्रिय बना हुआ है। कुछ लोग सोचते हैं कि बोर्ड गेम समय की बर्बादी है और अब भी इतना लोकप्रिय नहीं है, लेकिन बाज़ार की स्थिति को देखने के बाद पता चलेगा कि दुनिया में बोर्ड गेम की बिक्री इस डिजिटल युग में लगातार बढ़ रही है। हर वर्ष हज़ारों नए बोर्ड गेम सामने आते हैं।

    चीन की राजधानी पेइचिंग में कई वर्षों तक काम कर रहे चाओ योंगछुआन बोर्ड गेम को बहुत पसंद करते हैं। इससे पहले वे पुस्तक के प्रकाशन का काम करते थे। जब उन्होंने पहली बार बोर्ड गेम खेला, तब उन्हें पता लगा कि यह एक बहुत कमाल का खेल है। बोर्ड गेम गहरी पृष्ठभूमि या अद्भुत कहानी के आधार पर डिजिटल मॉडल और तार्किक सोच से खेला जाता है। ये बहुत महत्वपूर्ण है कि बोर्ड गेम खेलने के दौरान लोगों के बीच आदान-प्रदान और बातचीत बहुत हद तक बढ़ता है। इसलिए चाओ योंगछुआन ने बोर्ड गेम के बारे में एक पत्रिका बनाने का मन बनाया। वे सोचते थे कि इससे न सिर्फ़ और अच्छी तरह बोर्ड गेम के बारे में समझा जा सके, बल्कि अधिकाधिक लोगों को गेम की दुनिया में शामिल किया जाए। वर्ष 2012 में चाओ योंगछुआन ने पेइचिंग में डाइस कंपनी स्थापित की, जिसका उद्देश्य बोर्ड गेम संस्कृति का प्रचार करना था। उन्होंने पत्रिका से अपना काम शुरू कर न्यू मीडिया में भी प्रचार का काम किया। उनका लक्ष्य है कि डाइस कंपनी को चीनी वालों में बोर्ड गेम के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित प्रचार का मंच बनाया जाए।

    कंपनी खुलने के समय चीन में बोर्ड गेम प्रचार के व्यवसाय में विकास की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। चाओ योंगछुआन ने इस अवसर का फायदा उठाया। उस समय की याद करते हुए उन्होंने कहाः

    "डाइस कंपनी खोलने का मुख्य कारण है कि उस समय चीन में बोर्ड गेम का प्रचार करने वालों में ऐसे लोग नहीं थे, जो मीडिया और संचार से परिचित रहे हों। बोर्ड गेम एक प्रकार की संस्कृति है, लेकिन लोग सिर्फ़ कुछ आसान और प्रचलित गेम खेलते हैं। उन्हें पता नहीं कि बोर्ड गेम से संबंधित उत्पादन इतना ज़्यादा है। हम आशा करते हैं कि बोर्ड गेम की संस्कृति के प्रचार के ज़रिए इसे और अधिक लोगों को बताया जाएगा।"

    डाइस बोर्ड गेम खेलते समय इस्तेमाल एक ज़रूरी चीज़ है, इसलिए चाओ योंगछुआन ने कंपनी का नाम डाइस रखा। वर्ष 2012 में कंपनी की स्थापना के शुरुआती दिनों में चाओ योंगछुआन और उनके दल ने पत्रिका के माध्यम से फ़िल्म, साहित्य, पर्यटन और खानपान आदि से संबंधित विषयों को बोर्ड गेम के प्रचार में शामिल करते थे, जिससे खेल का आनंद पाठकों तक पहुंचाया जाए। उस समय दल के 5 सदस्य होते थे। इन 5 लोगों के लिए 128 पृष्ठ वाला मासिक पत्रिका बनाना बहुत कठिन काम है। इसलिए दो वर्ष बाद चाओ योंगछुआन ने न्यू मीडिया की ओर से परिवर्तन करने का फैसला किया।

    "हम इससे नहीं बचा सकते हैं कि आजकल अख़बार और पत्रिका का प्रकाशन मुश्किल बनता है। अगर हम न्यू मीडिया का प्रयोग करें, तो ऑफ़लाइन गतिविधियों का आयोजन करने के साथ साथ ऑनलाइन पर भी पारस्परिक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, न्यू मीडिया में दिखाने का तरीका सीमित नहीं है। हम आकर्षक विषय को नए तरीके से लोगों को दिखा सकते हैं और प्रचार का लक्ष्य भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में हमारी कंपनी का समायोजन हो पाएगा।"

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040