Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
11 अगस्त:रियो ओलंपिक में चीन को अब तक मिले 11 गोल्ड
2016-08-12 16:44:39 cri

रियो ओलंपिक के छठे दिन यानी 11 अगस्त को चीन 11 स्वर्ण 8 रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर बना रहा।

उसी दिन पुरुषों के टेबल टेनिस एकल के फ़ाइनल मैच में चीनी खिलाड़ी मा लुंग ने हमवतन चांग चीखअ को 4:0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वह विश्व टेबल टेनिस मंच में ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने गए हैं।

महिला 50 मीटर राइफ़ल के फ़ाइनल में चीनी खिलाड़ी च्यांग बिनबिन व तू ली ने रजत व कांस्य पदक हासिल किये।

पुरुष मिश्रण तैराकी में चीनी खिलाड़ी वांग शुन ने एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इस इवेंट में मशहूर अमेरिकी तैराक माइकल फ़ेल्प्स ने गोल्ड जीता।

रियो के स्थानीय समय के अनुसार 12 अगस्त की रात तक अमेरिका 15 स्वर्ण 12 रजत 10 कांस्य पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि चीन 11 स्वर्ण 8 रजत 11 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं जापान 7 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4 5
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040