Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
फ़िटनेस के बाज़ार में प्रयास करने वाले चीनी लड़के चू श्याओश्याओ
2016-07-26 14:28:26 cri

इस समय फ़िट टाइम के 60 से अधिक कर्मचारी हैं, जो क्रमशः वीडियो सामग्री, बाज़ार संचालन, उत्पादन, तकनीक और ई-कॉमर्स जैसे कामों में जुटे हुए हैं। मई 2016 में फ़िट टाइम वेब 3.0 युग में प्रवेश हुआ। चू श्याओश्याओ के विचार में चीन में फ़िटनेस के विकास में दो बार परिवर्तन आया है।

"मुझे लगता है कि पहला चरण यानी वेब 1.0 काल वी मीडिया का युग है। इस दौरान फ़िटनेस प्रेमी इकट्ठा होते थे और कुछ आसान विषय वस्तु उपलब्ध कराते थे। फिर वेब 2.0 काल में लोग मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग करने लगे और कुछ इंटरएक्टिव विषय वस्तु सामने आईं। उसके बाद वेब 3.0 युग में विषय का विस्तार जारी रहेगा और इसमें माल और सेवा शामिल होगी।"

व्यावसायिक रास्ते पर आगे बढ़ना चू श्याओश्याओ और उनके साथियों का अपरिवर्तनीय लक्ष्य रहता है। उनकी कंपनी में बहुत से कर्मचारियों की पेशेवर मान्यताएं है। कुछ तो पोषण विशेषज्ञ हैं, और कुछ शरीर सौष्ठव चैंपियन हैं। वे लगातार फ़िट टाइम में श्रेष्ठ विषय वस्तु डालते रहते हैं। पिछले दो तीन वर्षों में चू श्याओश्याओ और उनके साथियों ने लगभग चीन के सभी मशहूर प्रशिक्षकों और कोचों को आकर्षित किया है।

"हमारे सर्वश्रेष्ठ कोच पेशेवर कक्षा में जानकारी देते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारी विशेषता और श्रेष्ठता है। उदाहरण के लिए अगर हम पेट की मांसपेशियों को दुरुस्त रखने की कक्षा देते हैं, तो हमारे कोच की पेट की मांसपेशी अवश्य ही सुन्दर और शक्तिशाली होती हैं।"

इसके अलावा, फ़िट टाइम स्वास्थ्य और वज़न कम करने की कक्षा भी देता है। अब तक करीब 5000 उपभोक्ता इससे जुड़ चुके हैं। आहार नियंत्रण, दवा और अत्यधिक व्यायाम जैसे परंपरागत तरीकों के विपरीत फ़िट टाइम की कक्षा में संतुलित आहार और उचित कौशल के ज़रिए शरीर की आकृति बदलने पर ज़ोर दिया जाता है। इस कक्षा के संस्थापक चांग हाओ ने कहाः

"हम ऑनलाइन कक्षा चलाते हैं। एक कोच और 15 छात्र एक समूह गठित करते हैं। कोच छात्रों को आहार और व्यायाम का निर्देशन देते हैं। छात्र 28 दिनों की कक्षा में स्वस्थ तरीके से वज़न कम करते हैं। कक्षा के दौरान कोच और छात्र एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं, ऐसे में स्वस्थ जीवन जीने के तरीके की आदत पैदा होती है।"

इस समय चीन में बहुत सारे फ़िटनेस सॉफ़्टवेयर उपलब्ध हैं। चू श्याओश्याओ के विचार में भविष्य में सॉफ़्टवेयर कंपनियां उपभोक्ताओं को और सटीक और कारगर सेवाएं देने में प्रतिस्पर्द्धा करेंगी। फ़िट टाइम फ़िटनेस उद्योग में सबसे पहले वी मीडिया से इंटरनेट प्लस कम्युनिटी में बदलने वाला ब्रांड है और इस क्षेत्र में हमेशा पहले स्थापन पर रहता है। यह चू श्याओश्याओ और उनके दोस्तों के लिए अवसर ही नहीं, चुनौती भी है। चू श्याओश्याओ ने कहा कि प्रयास के बाद लाभ मिलता है। उन्हें विश्वास है कि फ़िट टाइम की अवश्य ही विशाल संभावनाएं मौजूद होंगी।


1 2
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040