Friday   may 2th   2025  
Web  hindi.cri.cn
हनान प्रांत में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा उपलब्ध
2016-05-09 13:16:57 cri

गर्मियों में महिलाएं कपड़े कम पहनती हैं। रोज़ सुबह और शाम घर से ऑफिस और ऑफिस से घर तक जाने के वक्त अधिकतर महिलाएं सार्वजनिक बसों का इस्तेमाल करती हैं। इसी दौरान बस में लोगों की भीड़ रहती है। महिला बस यात्रियों को काफी असुविधा होती है। हाल में मध्य चीन के हनान प्रांत की राजधानी चंगचो में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा उपलब्ध करवायी गयी। सार्वजनिक यातायात विभाग के मुताबिक महिलाओं के लिए विशेष बस केवल रोज़ सुबह और शाम को सबसे भीड़-भड़का के समय महिलाओं को सेवा देती है। पुरुष इस विशेष बस का प्रयोग नहीं कर सकते। सरकार के ऐसा कदम उठाने पर लोगों की अनेक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

सुबह साढ़े 8 बजे, अधिकांश लोग घर से दफ़तर की ओर जाते हैं। चंगचो शहर की वनह्वा सड़क पर बस स्टैंड के बीतर 20-30 लोग बस का इंतज़ार कर रहे थे। नम्बर 906 बस धीरे-धीरे सामने आने लगी। इंतज़ार कर रहे यात्री जल्द ही बस के दरवाजे की तरफ दौड़ने लगे। लेकिन दरवाजे पर पहुंचने के बाद उनकी नज़र"केवल महिला के लिए"वाले शब्द पड़ी।

महिला 1:"बस पर चढ़ने के बाद मुझे मालूम हुआ कि यह महिलाओं के लिए विशेष बस है। बहुत अच्छा लगता है। गर्मियों में महिलाएं कपड़े कम पहनती हैं। लोगों के भीड़-भाड़ वाली बस में सवार होना असुविधापूर्ण है। यह विशेष बस बहुत अच्छी है।"

महिला 2:"गर्मियों में कुछ महिलाएं स्कर्ट पहनती हैं। इस प्रकार की विशेष बस पर सवार होना हमें सुरक्षित महसूस होता है।"

महिला 3:"आशा है कि चंगचो में इस प्रकार की कई विशेष बस मुहैया करवाई जाएगी। मेरा सुझाव है कि शहर के सबवे में महिलाओं के लिए खास डिब्बा भी लगाया जाएगा।"

नम्बर 906 बस पर चढ़ना हुआ। बस के भीतर साफ-सफाई काफी बढ़िया थी। बेल से बनाए गए खिलौने और उम्दा खिलौने चारों ओर डिज़ाइन किया गया। बस पर सवार यात्री सभी महिलाएं थी। हालांकि"केवल महिलाओं के लिए"शब्द सिर्फ ध्यान देने पर दिखाई देते हैं। लेकिन कुछ जल्दी करने वाले पुरूष यात्री इसे अनदेखा कर फिर भी बस पर चढ़ना चाहते हैं। उसी वक्त बस की कंडक्टर उन्हें समझाते हुए कहा:"दादा जी, नमस्ते। यह केवल महिलाओं के लिए विशेष बस है। केवल महिलाएं ही इस प्रयोग कर सकती हैं।"

दादा वांग कंडक्टर की बातें सुनकर एकदम रुक गया। वह शीघ्र ही बस से उतर गया। उसके साथ रही दादी ली को भी विवेश होकर बस से नीचे आना पड़ा। महिलाओं के लिए विशेष बस के प्रति दादा वांग समझता है और इसका समर्थन भी करता है। उन्होंने कहा:"इस प्रकार की बसें महिलाओं के लिए अच्छी हैं। उन्हें सुविधा महसूस होती है। गर्मियों में सार्वजनिक यातायात का प्रयोग करने के वक्त महिलाओं को सुरक्षित भी महसूस होता है। अगर पुरुष और महिला एकसाथ ही बस में सवार करें, तो ज्यादा सुविधाजनक नहीं होगा।"

श्याओ चंग और श्याओ चाओ प्रेमी-प्रेमिका हैं। बस का प्रयोग करने के दौरान उन्हें भी दादा वांग और दादी ली जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। लड़की श्याओ चाओ के विचार में बस जैसे सार्वजनिक स्थलों पर महिलाए का उत्पीड़न करने वाले पुरूष बहुत कम है। पुरुष द्वारा उत्पीड़न के विरुद्ध खास बस की सेवा उपलब्ध करना उचित नहीं है। इससे अधिकांश पुरुष को अच्छा नहीं लगता। लड़की श्याओ चाओ का कहना है:"यह उचित नहीं है। अगर मुझे कहीं जाने की बहुत जल्दी हो, और काफी लम्बे समय के इंतजार के बाद केवल एक ही बस आए, पर उस पर चढ़ना मना हो, तो आप ही बताइए... कितनी परेशानी होगी। एक बार फिर दूसरी बस का इंतजार करना होगा, तो पता नहीं कब तक इंतज़ार करना पड़ेगा।"

हमारे संवाददाता के इन्टरव्यू में कुछ बस कंडक्टरों के विचार में विशेष बस का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। एक बस ड्राइवर ने कहा:"मैं चंगचो में एक बस ड्राइवर हूँ। इस बात को लेकर मेरी टिप्पणी यह है कि यह एक प्रकार का शो है। रोज़ सुबह घर से दफ़तर तक जाने और शाम को दफ़तर से घर तक जाने के बहुत ज्यादा यात्री है। कई यात्री बस स्टेशन पर बहुत चिंता के साथ बस का इंतज़ार करते हैं। मुझे लगता है कि बस सेवा करने के दौरान हमें सार्वजनिक यातायात की लाइनों का बंदोबस्त करने और, बस-यात्रियों के शिष्टाचार रुप से बस का प्रयोग करने पर अधिक ख्याल रखना चाहिए। न कि सार्वजनिक यातायात संसाधन को कुछ विशेष समुदाय की सेवा करना। मुझे यह कदम उचित नहीं लगता।"

वास्तव में कुछ देशों में महिलाओं के लिए विशेष बस की सेवा उपल्बध है। भारत में बसों में महिलाओं के लिए विशेष सीटें लगाई जाती है। साथ ही सबवे में महिलाओं के लिए खास डिब्बा भी मुहैया करवाया जाता है। वर्ष 2014 में वियतनाम की राजधानी हनोई में महिलओं के लिए विशेष बस वाली योजना बनाई गई। जनवरी वर्ष 2015 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में सार्वजनिक यातायात परिवहन विभाग ने महिला बस यात्रियों के यौन-उत्पीड़न से बचाने के लिए 17 सीटें की 4 बसें लगाईं, जो खास तौर पर महिलाओं के लिए हैं।

काओ च्ये चंगचो में पहली बार महिलाओं के लिए बस की कंडक्टर है। उसने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष बस मुहैया करवाने का उद्देश्य बहुत सरल है, यानी कि महिलाओं की रक्षा करना। यह बस का प्रयोग केवल गर्मियों में रोज़ सुबह और शाम को सबसे भीड़ वाले समय में किया जाता है। महिला स्पेशल बस के पीछे-पीछे एक सामान्य बस भी जल्दी ही मुहैया करवायी जाती है। कंडक्टर काओ च्ये ने कहा:"गर्मियों में मौसम बहुत गर्म होता है। बस में महिला को यौन-उत्पीड़न से बचाने, गर्भवती महिलाओं और अविवाहित युवतियों की रक्षा करने के लिए यह विशेष बस की सेवा शुरू हुई। यह विशेष बस दूसरे सामान्य प्रचालन वाली बस के साथ भेजी जाती है। हम पुरूषों को इसे छोड़कर पीछे वाली बस का प्रयोग करने की बात समझाते हैं।"

बताया जाता है कि महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा अभी ट्राइल रन में है। अगर इसका प्रभाव अच्छा नहीं होता है, तो धीरे-धीरे विस्तार होगा। चंगचो सार्वजनिक यातायात की तीसरी कंपनी के संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति यांग छाओछुन ने परिचय देते हुए कहा:"हम इसका विस्तार करना चाहते हैं। लेकिन सबसे पहले इसका नतीज़ा देखना चाहेंगे। विशेष बस के प्रति नागरिकों का विचार सुनना चाहते हैं। महिलाओं के अलावा हम पुरुषों की राय भी सुनेंगे। अगर सब लोगों ने इसे स्वीकार किया, तो धीरे-धीरे इसका विस्तार करेंगे। अगर उन्होंने अस्वीकार किया, और पुरुषों को न्याय नहीं लगता। हम बाद में और देखेंगे।"

आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040