Wednesday   Jul 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2016-04-24
2016-04-24 15:03:05 cri

लेखक छाओ वनश्वान

रिपोर्ट:हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड मिलने वाले चीनी लेखक छाओ वनश्यान की कहानी

इस वर्ष अप्रैल महीने में आयोजित 53वें बोलोग्ना बाल पुस्तक मेले में चीनी साहित्यिक इतिहास में एक बहुत बड़ी बात हुई । मशहूर चीनी बाल साहित्य लेखक, पेइचिंग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर छाओ वनश्वान को अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक संघ द्वारा हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पहली बार है कि किसी चीनी लेखक को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

"हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड जाता है, लेखक छाओ वनश्वान को।"

4 अप्रैल को रात बोलोग्ना में आयोजित बाल पुस्तक मेले में हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड घोषित किया गया। हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड निर्णयक मंडल की अध्यक्षा पट्रिसिया अल्डना ने चीनी लेखक छाओ वनश्वान का नाम घोषित किया। वहां मौजूद लोगों ने काफी समय तक तालियां बजाते रहे।

हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक संघ ने वर्ष 1956 में स्थापित किया, जो दो सालों में एक बार चयन किया जाता है। जिसे विश्व भर में श्रेष्ठ बाल साहित्यकार और चित्रकार को अवार्ड दिया जाता है। जिसका उद्देश्य है कि इन व्यक्तियों द्वारा बाल साहित्य कार्य में स्थाई योगदान देने के लिए प्रोत्साहन करना। इस अवार्ड का उपनाम है "छोटा नोबेल पुरस्कार"। नियम के मुताबिक किसी भी लेखक को जीवन में केवल एक ही बार हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड से नवाजा जा सकता है। 2016 में हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड के उम्मीदवारों में 28 लेखक और 29 साहित्य चित्रकार थे। आखिरकार छाओ वनश्वान को यह पुरस्कार हासिल हुआ।

छो वनश्यान का जन्म 1954 में चीन के च्यांग सू प्रांत में हुआ था। वे अभी पीकिंग विश्वविद्यालय के चीनी विभाग के प्रोफेसर हैं। उनकी "घास घर" और "आग ब्रांड" जैसी रचनाएं बहुत लोकप्रिय हैं। पहले उन्हें सूंग छिंगलिन साहित्य पुरस्कार, पिंग शिन साहित्य पुरस्कार, चीनी राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार और गोल्डन मुर्गा पुरस्कार आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

लेखक छाओ वनश्वान की रचनाओं में पात्रों के बचपन के वर्णन से चीनी बालकों का विशेष रस दिखाई देता है। जो दूसरे देशों के बालों के जीवन अनुभव से अलग है। छाओ वनश्वान ने कहा: "मेरा विचार है कि मेरी रचनाएं हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड के मापदंड से नज़दीक है। यह अवार्ड बहुत शुद्ध है, जो साहित्य और कला के क्षेत्र में अधिक ख्याल रखता है। बाल साहित्य को चुनने के दिन से ही मैं अपनी रचना रचने के दौरान इस पर ध्यान देता रहा हूँ। अगर तुमने कुछ लिखना चाहा, तो तुम्हें जरुर इस कला के रूप में लिखना चाहिए। हमारे देश में मुझे अपनी रचनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन मिलता है। मेरी कलम में कहानियां चीन में उत्पन्न होती हैं। वे केवल चीन में पैदा होती हैं। लेकिन इन कहानियों की थीम मानव की है। ये मानवजाति का समान विषय भी है।"

लेखक छाओ वनश्वान की रचनाओं से हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड निर्णायक मंडल के सदस्य काफी प्रभावित हुए। मंडल की अध्यक्षा पट्रिसिया अल्डना ने कहा: "छाओ वनश्वान को अवार्ड निर्णयक मंडल के सभी सदस्यों की मान्यता हासिल हुई। उनकी रचनाएं बहुत सुन्दर हैं। जिसमें जीवन में गंभीरता और चुनौतियों के सामने बालकों और बच्चों का साहसी दिखाया जाता है। उनकी रचनाओं को बच्चों ने खासा पसंद किया।"

लेखक छाओ वनश्वान साहित्य और कला का सम्मान करते हुए रचना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद एक शुद्ध बाल साहित्य लेखक नहीं है। क्योंकि उनकी रचनाएं बच्चे और प्रौढ़ दोनों के लिए है। उन्होंने कहा: "जटिलपूर्ण विश्वदृष्टि के बजाए मुझे सरल विश्वदृष्टि पसंद है। बाल साहित्य से मेरी यह पसंद परिपूर्ण होती है। मेरी चाहत है कि इस दुनिया को अधिक से अधिक कवितामय बनाउं। बाल साहित्य इसके अनुकूल है।"

कई लोगों के विचार में बाल साहित्य बाल-बच्चों को आनंद मिलने वाला साहित्य है। लेकिन छाओ वनश्वान का विचार इससे अलग है। उन्होंने कहा कि आनंद एक व्यक्ति का सबसे अच्छी गुणवत्ता नहीं है। इस तरह वे लेखक के रूप में अपनी कविता रूपी शैली कलम के माध्यम से जीवन की सच्चाई और दुःख उजागर करते हैं। उनकी रचनाएं पहेली चित्र के बराबर चीन में बाल साहित्य के नमूने को और अधिक परिपूर्ण कर सकती हैं। छाओ वनश्वान ने कहा: "मेरी रचनाओं से चीनी बाल साहित्य का नमूना और परिपूर्ण होगा। मेरा मतलब यह नहीं है कि मज़ाक और मज़ेदार रचना न लिखूंगा। लेकिन मेरा विचार है कि बाल बच्चे केवल उस तरह की पुस्तक पढ़ना काफ़ी नहीं है। इन पुस्तकों के अलावा उन्हें《घास घर》और《आग ब्रांड》जैसे उपन्यास पढ़ने की जरूरत है।"

खबर के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक संघ की न्यूजीलैंड शाखा "स्टॉरीलाइन्स" बाल साहित्य परोपकारी कोष ने इस बात की पुष्टि की कि आगामी अगस्त माह में 18 से 21 तारीख तक न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक संघ का 35वां सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मौके पर वर्ष 2016 हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड पाने वाले चीनी लेखक छाओ वनश्वान को पुरस्कार दिया जाएगा।

"स्टॉरीलाइन्स" द्वारा जारी एक ब्यान में कहा गया कि अंतरारष्ट्रीय बाल पुस्तक संघ के 70 सदस्यों के प्रतिनिधि अगस्त माह में ऑकलैंड में इक्ट्ठे होंगे। वे इस पर विचार-विमर्श करेंगे कि तेज़ गति से बदलने वाली दुनिया में साहित्य और साहित्यिक शिक्षा के सामने मौजूद चुनौतियों का कैसा सामना किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान छाओ वनश्यान और जर्मन बाल साहित्य चित्रकार रोट्राउट सुसान बर्नर 20 अगस्त को वर्ष 2016 हैंस क्रिश्चियन एंडरसन अवार्ड प्राप्त करेंगे। हमें आशा है कि लेखक छाओ वनश्वान अधिक से अधिक बाल साहित्यिक रचनाएं रचेंगे, ताकि उनकी रचनाओं से बच्चों को खुशी की प्राप्ति के साथ साथ शिक्षा भी मिलेगी।

छाओ वनश्वान का उपन्यास《घास घर》

1 2 3
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040