Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट ने लोगों का जीवन बनाया सुरक्षित
2015-09-17 09:01:44 cri

हूनान डायरी

बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट ने लोगों का जीवन बनाया सुरक्षित

अनिल पांडेय

16 सितंबर को हम सुबह-सुबह छांगशा से युआन च्यांग शहर की ओर चल दिए। जहां पर सबसे पहले बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट के निर्माण और उससे स्थानीय लोगों को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। इसे शान चुन युआन प्रोजेक्ट नाम से जाना जाता है। इसे युयान च्यांग नदी के आसपास के इलाके में बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के तैयार हो जाने से दो लाख से अधिक लोगों के जीवन और संपत्ति को बचाया जा सका है। बताते हैं कि बांध बनने से पहले अधिक बारिश होने की स्थिति में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। यहां तक कि स्थानीय लोग अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाने को मजबूर होते थे। बाढ़ के चलते अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती थी। ऐसे में नए बांध का निर्माण जरूरी हो गया था। इस नए प्रोजेक्ट के निर्माण में 210 मिलयन युआन खर्च किए गए।

इसके अलावा हमने वहां बहने वाली पांच झीलों के बारे में जाना, जो कि लोगों के जीवन का प्रमुख हिस्सा कहलाती हैं। इसमें तोंगथिंग झील सबसे प्रमुख है। साथ ही हमें मछुआरों के घर जाने का अवसर भी मिला। कुछ साल पहले तक मछुआरे अपनी नाव में बाहर सोते थे, लेकिन स्थानीय सरकार की मदद से अब उनके पास रहने के लिए अपने घर हैं। साथ ही उनकी आय में भी इजाफा हो गया है। अब उनका परिवार अच्छा जीवन बिता रहा है।

1 2 3 4 5 6
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040