Thursday   may 1th   2025  
Web  hindi.cri.cn
लूतिंग में छोटी-छोटी चेरी से प्राप्त बड़ी-बड़ी आय
2015-07-03 16:46:56 cri

लूतिंग कांउटी दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के कानची तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर में स्थित है। इस कांउटी के छूनी जिले में 43 वर्षीय लेई युआनछ्यांग और पत्नी अपने फलों के बाग में उगाए चेरी से पर्यटकों का सत्कार करने में व्यस्त हैं। मेहमानों को मीठी चेरी खाते देख बड़ी प्रसन्नता होती है और लेई युआनछ्यांग पूरी तरह से संतुष्ट है कि यह साल फ़सलों के लिए शानदार होगा।

वर्ष 2011 के पहले यातायात असुविधापूर्ण होने की वजह से लेई के घर में कोई दूसरी आर्थिक आय नहीं थी। हर साल उसे देश के दक्षिणी भाग जाकर अस्थाई कार्य करने जाना होता था। लेकिन आज परिवार में आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने हंसते हुए हमारे संवाददाता को बताया:

"पहले दूसरे शहरों में जाकर अस्थाई कार्य करने से कम आय प्राप्त होती थी। एक साल में मात्र दस हज़ार युआन कमाता था। एक दिन की आय सिर्फ़ दसेक युआन थी। लेकिन आज एक दिन में मैं सैकड़ों या हज़ारों युआन कमा लेता हूँ। अगर सौदा अच्छा रहा, तो एक ही दिन में प्राप्त आय पहले एक साल की आय के बराबर होती है। अब मैं व्यापार करते हुए मैं खुद ही अपने आप का बॉस हूँ। पहले मैं दूसरों के लिए काम करता था और आज मैं अपने सौदे के लिए दूसरे को बुलाता हूँ।"

छूनी जिले का भौगोलिक स्थान और जलवायु विशेष है, जो चेरी के उत्पादन के लिए अनुकूल है। वर्ष 2010 में चीनी फल सब्ज़ियां संघ द्वारा लूतिंग कांउटी को"चीनी लाल चेरी का जन्मस्थान" नाम रखा गया। लेई युआनछ्यांग का निवास स्थान छूनी जिला का लूतिंग कांउटी में लाल चेरी का प्रमुख उत्पादन केंद्र है। हर साल अप्रैल से मेई तक पर्यटकों को आकर्षित करने और ग्रामीण पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए लूतिंग काउंटी में चेरी उत्सव आयोजित किया जाता है।

1 2 3 4 5 6 7 8
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040